News Times 7
देश /विदेश

उत्तराखंड में 70 सीटों पर 5 बजे तक हुआ 59.37% मतदान, चुनाव आयोग ने जारी किया आंकड़ा

देहरादूनः उत्तराखंड में सभी 70 विधानसभा ​सीट के लिए मतदान जारी है, जहां शाम 5 बजे तक 59.37 फीसदी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। राज्य के निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, सुबह आठ बजे मतदान शुरू होने के बाद 13 जिलों में शाम पांच बजे तक 59.37 फीसदी लोग अपने मत डाल चुके हैं।

प्रदेश में मतदान का समय छह बजे तक है। शाम पांच बजे तक सर्वाधिक 67.58 फीसदी मतदान हरिद्वार जिले में दर्ज किया गया जबकि उत्तरकाशी जिले में 65.55 फीसदी, उधमसिंह नगर जिले में 65.13 फीसदी और नैनीताल में 63.12 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया। मतदान का सबसे कम प्रतिशत अल्मोड़ा में 50.65 प्रतिशत रहा। प्रदेश में मतदान के लिए बनाए गए सभी 8624 मतदान केंद्रों पर सुबह से ही कतारें देखी जा रही हैं तथा दिन चढ़ने के साथ ही मतदाताओं की संख्या में और बढ़ोतरी हुई।

कपकोट विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र में 100 वर्षीय नारायण सिंह कपकोटी ने भी मतदान किया जहां जिला प्रशासन ने शॉल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया। इसके अलावा, कई मतदान केंद्रों पर गर्भवती स्त्रियां और दिव्यांगजन डोली में बैठकर मतदान के लिए पहुंचे। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और रमेश पोखरियाल निशंक तथा आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, योग गुरु रामदेव आदि प्रमुख लोग सबसे पहले मतदान करने वालों में शामिल रहे।

खटीमा से लगातार तीसरी बार जीतने का प्रयास कर रहे धामी के साथ उनके निर्वाचन क्षेत्र के तराई नगला मतदान केंद्र पर उनकी पत्नी गीता और मां विशना देवी भी मत डालने पहुंचीं। मतदान केंद्र से बाहर आने के बाद अपनी उंगली पर लगी स्याही दिखाते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता से लोकतंत्र के पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। पुलिस ने बताया कि प्रदेश में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है और कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

Related posts

Facebook twitter wp Email affiliates ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ की आज से शुरुआत, पीएम मोदी करेंगे कार्यक्रम को संबोधित

News Times 7

रायपुर: कोरोनाकाल में प्रभावित हुई पढ़ाई की भरपाई, राजधानी में अब रविवार को भी लगेंगी 10वीं-12वीं की कक्षाएं

News Times 7

Punjab Election 2022: बहन ने लगाए सिद्धू पर गंभीर आरोप, कहा- प्रापर्टी पर कब्जा कर मां को किया बेघर, पत्नी बचाव में उतरी

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़