News Times 7
देश /विदेश

Facebook twitter wp Email affiliates ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ की आज से शुरुआत, पीएम मोदी करेंगे कार्यक्रम को संबोधित

नई दिल्ली। देश में आज से ‘आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर’ कार्यक्रम की शुरुआत होने जा रही है। पीएम मोदी आज सुबह साढ़े 10 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने इसकी जानकारी दी है।

इस कार्यक्रम में ब्रह्म कुमारियों द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित साल भर चलने वाले कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। पीएमओ के अनुसार इन पहलों में 30 से अधिक अभियान और 15,000 से ज्यादा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

सात पहलों को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम

कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री ब्रह्म कुमारियों की सात पहलों को हरी झंडी दिखाएंगे। इनमें मेरा भारत स्वस्थ भारत, आत्मानिर्भर भारत: आत्मनिर्भर किसान, ‘महिलाएं: भारत की ध्वजवाहक’, अनदेखा भारत साइकिल रैली, एकजुट भारत मोटर बाइक अभियान और स्वच्छ भारत अभियान के तहत हरित पहलें शामिल हैं। इस कार्यक्रम के दौरान ग्रैमी अवार्ड विजेता रिकी रेज द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित एक गाना भी जारी किया जाएगा

विश्वव्यापी आध्यात्मिक आंदोलन है ब्रह्म कुमारी

ब्रह्म कुमारी एक विश्वव्यापी आध्यात्मिक आंदोलन है। ये आंदोलन व्यक्तिगत परिवर्तन और विश्व नवीनीकरण को समर्पित है। भारत में इसकी स्थापना साल 1937 में हुई थी। ये आंदोलन 130 से अधिक देशों में फैल चुका है।

Related posts

भागलपुर में बेखौफ अपराधी, पहले छात्र को फोन कर बुलाया फिर गोली मारकर उतारा मौत के घाट

News Times 7

गया में चोरों का आतंक, PNG डिस्ट्रीब्यूटर कलावती इंटरप्राइजेज के ब्रांच से चुराए 6 लाख रुपए

News Times 7

PM मोदी ने एजुकेशन सेक्टर से जुड़ी इन 5 बातों पर दिया जोर, कहा- ऐसा एजुकेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर युवाओं की बहुत मदद करेगा

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़