News Times 7
राजनीति

KCR का NDA सरकार पर निशाना, बोले- ‘मैं बाघ का बेटा हूं…नरेंद्र मोदी को सत्ता से कर दूंगा बाहर’

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए विकास न करने का आरोप लगाकर उनकी जमकर आलोचना की। मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने कहा कि NDA सरकार राज्य के विकास में विफल रही है और आगे भी अगर यह सिलसिला जारी रहा तो वे जल्द ही पीएम मोदी को हटा देंगे। यही नहीं सीएम राव ने खुद को बाघ का बेटा बताया और कहा कि वे पीएम मोदी को सत्ता से बाहर कर देंगे।

बता दें कि हाल ही में पीएम मोदी हैदराबाद दौरे पर गए थे तो राव इस दौरान भी दूरी बनाए हुए थे। जनगांव में सीएम राव नए कलेक्ट्रेट भवन का उद्घाटन करने के लिए गए थे। उद्घाटन के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए टीआरएस प्रमुख ने कहा कि NDA सरकार तेलंगाना के विकास के लिए समर्थन देने में विफल रही है। उन्होंने पीएम की जमकर आलोचना करते हुए वहां मौजूद लोगों से कहा कि अगर आप मुझे आशीर्वाद दें तो मैं पीएम मोदी को सत्ता से बाहर कर दूंगा।

यही नहीं सीएम राव ने खुद को बाघ का बेटा बताया और कहा की सावधान रहें.. यह तेलंगाना है। उन्होंने लाल किले पर धावा भी बोलने की बात कही है। सीएम राव ने विकास का मुद्दा उठाते हुए पीएम मोदी  पर निशाना साधते हुए कहा कि आप हमें नेशनल प्रोजेक्ट नहीं देते हैं, आप हमें मेडिकल कॉलेज नहीं देते हैं। अगर आप हमारा समर्थन नहीं करते हैं, तो कोई बात नहीं। हम आपको सत्ता से दूर भगाएंगे और एक ऐसी सरकार लाएंगे जो हमारी मदद करेगी।

Related posts

अयोध्या पहुंचे मनीष सिसोदिया ने कहा संतो के आशीर्वाद ,और रामलला के प्रेरणा से हम दिल्ली में सरकार चला रहे है

News Times 7

केरल में कोरोना बढ़ने पर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने ठहराया तुष्टीकरण की राजनीति को जिम्मेदार

News Times 7

अमेरिका के व्हाइट हाउस का किंग कौन, तस्वीरें हुई साफ

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़