News Times 7
ब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

अयोध्या पहुंचे मनीष सिसोदिया ने कहा संतो के आशीर्वाद ,और रामलला के प्रेरणा से हम दिल्ली में सरकार चला रहे है

अयोध्या पहुंच जिस प्रकार आमदमी पार्टी और दिल्ली के डिप्टी सम ने राजनितिक तपिश बधाई है अब उस से लग रहा है की उत्तरप्रदेश के चुनाव का केंद्र बिंदु अयोध्या और रामलला ही होने वाले है क्योकि इस से पहले ओवैशी ,और कई बार योगी भी अयोध्या दौरा कर चुके है,अयोध्या में AAP की तिरंगा यात्रा, सिसोदिया बोले- राम की प्रेरणा से सरकार  चला रहे केजरीवाल - Manish sisodia in ayodhya aap tiranga yatra arvind kejriwal  bhagwan ram up elections ntc ...

अयोध्या पहुंचे दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी को अयोध्या के संतों ने आशीर्वाद दे दिया है। रामलला से भी आशीर्वाद मिला है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में अरविंद केजरीवाल एक मात्र ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो भगवान राम से प्रेरणा लेकर सरकार चला रहे हैं।

पूरी दुनिया में रामराज्य की बात होती है लेकिन राम के नाम पर बात करने वाली भाजपा अंत में क्या करती है, यह सभी जानते हैं। दिल्ली सरकार भगवान राम से प्रेरणा लेकर रामराज के सिद्धांतों पर सरकार चला रही है और राजनीति कर रही है।

विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9142802566

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने के लिये हमने रामलला के सामने अर्जी पेश की है। तिरंगा यात्रा लेकर राम नगरी में लोगों के बीच जाएंगे। ये यात्रा आगरा से शुरू हुई थी। नोएडा में हुई और आज अयोध्या में है।

उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार बने जो अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर काम करे। उत्तर प्रदेश की जनता ने साढ़े 4 साल पहले योगी सरकार बनाई थी। भाजपा ने वादा किया था कि भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलवाएंगे। गुंडाराज से मुक्ति दिलवाएंगे।, नौजवानों को नौकरी देंगे। किसानों की आय दोगुना कर देंगे लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया। यूपी की जनता सभी क्षेत्रों में ठगा हुआ महसूस कर रही है।Kejriwal announces free Ayodhya pilgrimage for senior citizens | Latest  News Delhi - Hindustan Times

योगी सरकार ने गुंडाराज को बढ़ावा दिया। खुशी दुबे अपने परिवार के साथ जेल में है। हाथरस में एक बच्ची से दरिंदगी हुई। दरिंदगी करने वालों के साथ सरकार खड़ी हुई। भाजपा गुंडों के साथ खड़ी रही। बलात्कार करने वालों के साथ खड़ी रही। मीडिया वालों की आंख में धूल झोंक कर रात को चोरी छिपे अंतिम संस्कार करवा दिया गया।

राम मंदिर में चंदाचोरी का लगाया आरोप
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कोरोना के दौरान बंद स्कूलों में कस्तूरबा गांधी विद्यालय के नाम पर 9 करोड़ रुपये ठगी की गई। सरकार ने 8 लाख का वेंटीलेटर 22 लाख में लिया। लोगों ने राम मंदिर के नाम पर चंदा दिया पर ये सरकार और भाजपा उस चंदे को खा गई। ये न आम के ना राम के हैं।मनीष सिसोदिया बोले- योगी सरकार ना राम की है और ना आम जनता की

उन्होंने कहा कि रोजगार के लिए यूपी में सिर मुंडवा कर महिलाओं को पहली बार उत्तर प्रदेश में देखा गया। किसान फसल का दाम मांग रहे हैं तो सरकार उनको गुंडा और मवाली कह रही है। यह महिलाओं की सुरक्षा की बात करते हैं।यात्रा की अगुवाई करेंगे दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया व सांसद संजय  सिंह,महंतों ने मंदिरों के पूजन को बताया पार्टी का दोहरा चरित्र ...

उन्होंने कहा कि हम जब भी उत्तर प्रदेश के स्कूल देखने गए तो हमें स्कूल नहीं देखने दिया गया। देश में सबसे महंगी बिजली उत्तर प्रदेश में मिल रही है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा में राष्ट्रवाद भी है हिंदुत्व भी है। आज तिरंगा यात्रा लेकर निकले हैं। सिसोदिया ने कहा कि यूपी में कोई गठबंधन नहीं किया जाएगा। बता दें कि अयोध्या एक बार फिर राजनीति का केंद्र बन गई है। आज आम आदमी पार्टी नगर में तिरंगा यात्रा निकालेगी। इसके पहले सोमवार को दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रामलला और हनुमान गढ़ी के दर्शन किए।

आप के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने बताया कि जानकीघाट में डिप्टी सीएम ने महंत रामप्रकाश दास, महंत विवेक आचारी, महंत पवन दास शास्त्री, महंत दिलीप दास, नागा रामलखन दास, महंत सीताराम दास, महंत रामटहल शरण वेदांती, महंत उमेश दास, आचार्य नारायण मिश्र सहित अन्य संत-धर्माचार्यों से भी आशीर्वाद लिया।फिर राजनीती का केंद्र बनी रामनगरी! अयोध्या में AAP निकालेगी तिरंगा यात्रा, डिप्टी  सीएम बोले - भगवान राम से प्रेरणा लेकर दिल्ली की सरकार चला ...

निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार ,UP, MP के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें –  9142802566 ,   1Newstimes7@gmail.com

 

Related posts

दिल्ली की सत्‍तारूढ़ आम आदमी पार्टी सरकार पिछले कुछ सप्‍ताह में महिलाओं, दलितों और बुजुर्गों के की कई स्‍कीम्‍स की घोषणा

News Times 7

केजरीवाल और मनीष सिसोदिया से डरी हुई है भाजपा- शुभम

News Times 7

पीएम ने किया झांसी में कृषि विवि का लोकार्पण – बुंदेलखंड में सूखे को खत्‍म करने के लिए कई परियोजनाएं प्रस्‍तावित,

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़