News Times 7
देश /विदेश

बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्‍तेश्‍वर पांडेय ने पूछा, जमीन में हमरा हिस्‍सा देबू की ना, मां ने दिया यह जवाब

पटना। बिहार के पूर्व पुलिस महानिदेशक गुप्‍तेश्‍वर पांडेय (Ex DGP Gupteshwar Pandey) को पुश्‍तैनी जमीन की चिंता सता रही है। अपनी चिंता वे मां के सामने व्‍य‍क्‍त कर दी है। कहते हैं कि वे साधु हो गए तो क्‍या उन्‍हें जमीन में हिस्‍सा नहीं मिलेगा। उनकी मां, कहती हैं कि उसकी नजर में साधु हो सकते हो, मेरी नजर में तो बेटा ही हो। आप चौंक गए होंगे। लेकिनसीरियस होने की जरूरत नहीं है। दरअसल पूर्व डीजीपी अपनी मां से हल्‍के-फुल्‍के अंदाज में भोजपुरी में बतिया रहे हैं। मां-बेटे के इस संवाद का वीडियो उन्‍होंने फेसबुक पर शेयर किया है। यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर लगता ही नहीं कि मां से बात कर रहा व्‍यक्ति बिहार के सबसे शीर्ष पुलिस अफसर के पद पर रह चुका है। यहां है तो बस मां और बेटा।

फेसबुक पर पूर्व डीजीपी ने शेयर किया है वीडियो

कथावाचक बन चुके गुप्‍तेश्‍वर पांडेय ने फेसबुक पर वीडियो पोस्‍ट कर लिखा है कि मां के साथ जब हम तीनों भाई अलग-अलग बैठते हैं तो अपने-अपने तरह से आनंद लेते हैं। जो सुविज्ञ, संस्‍कारी और श्रद्धालु सज्‍जन भोजपुरी भाषा समझते हैं वे ही मां के साथ मेरे संवाद का आनंद ले सकते हैं।  आपकाे लगभग 90 साल की आयु वाली मेरी मां की आवाज की टनक सुनकर आश्‍चर्य भी होगा। पूर्व डीजीपी ने इसके साथ ही लिखा है कि दुनियां की सारी माताओं को मेरा सादर प्रण

Advertisement

ऊ काहे अइसन परचार करतिया

वीडियो में गुप्‍तेश्‍वर पांडेय अपनी माता पास बैठे हैं। कहते हैं कि ऊ छोटकी पुतोह कहतिया कि तीन गो लड़का बा लेकिन बड़का बेटा जे बाड़न ऊ त साधू हो गइलन। उनका खेत आ जमीन से का मतलब। उनकर हिस्‍सा हमही लिखबा लेब। इसपर उनकी मां कहती हैं कि ओकरा जनी में साधू न बाड़न, हमरा नजर में त बेटा बाड़न। उ कहतिया त कहे दे, ओकरा के देबे के बा, हमरा न देबे के बा। पूर्व डीजीपी कहते हैं कि ढेर ऊ हल्‍ला कैले बिया। काहे अइसन परचार कर तिया। बेइमानी न न करबू, मां कहती हैं कि ना रे दादा, हमर जनमल, हमहींं बेइमानी करब। डीजीपी फिर कहते हैं कि सब रिकार्ड हो रहल बा।

Advertisement
Advertisement

Related posts

राजनाथ सिंह की रैली में नौकरी मांगने लगे युवा तो रक्षा मंत्री ने दिया जवाब-‘होगी होगी होगी होगी होगी’…सोशल मीडिया पर लोगों ने लिए मजे

News Times 7

बिहार सरकार ने कहा- अपराध पर कार्रवाई किए जाने से जेल में बंदियों का बढ़ना स्वाभाविक

News Times 7

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 635 नए मामले, संक्रमण की दर 1.13 प्रतिशत

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़