गुरुवार सुबह सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गुजरात के कच्छ जिले के पास भारत-पाक समुद्री सीमा के साथ लगने वाले इलाके में मछली पकड़ने वाली 9 पाकिस्तानी नौकाओं को जब्त कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा एजेंसी ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि पड़ोसी देश से ऐसी और कितनी नौकाएं भारतीय जलक्षेत्र में दाखिल हुई हैं।
फिलहाल किसी भी पाकिस्तानी मछुआरे को नहीं पकड़ा गया है। माना जा रहा है कि इन नौकाओं पर सवार लोग बीएसएफ की मौजूदगी के बारे में जानने के बाद पाकिस्तान की ओर भाग गए होंगे।
