News Times 7
देश /विदेश

Zoom बैठक में 900 कर्मचारियों को निकालने वाले भारतीय मूल के CEO ने दोबारा पदभार संभाला

न्यूयॉर्कः पिछले महीने क्रिसमस से पहले जूम बैठक के दौरान अचानक 900 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का आदेश देकर आलोचनाओं का सामना करनेवाले भारतीय मूल के सीईओ विशाल गर्ग ने बुधवार को दोबारा से पदभार संभाल लिया। गर्ग ऑनलाइन ऋण प्रदाता कंपनी ‘बेटर डॉट कॉम’ के सीईओ हैं।

जूम बैठक के दौरान कर्मचारियों को नौकरी से निकालने को लेकर गर्ग ने जिस तरह शब्दों का उपयोग किया, उसे लेकर आलोचना का सामना करने के बाद वह लंबी छुट्टी पर चले गए थे। हालांकि, गर्ग इस तरह से कंपनी के करीब नौ फीसदी कर्मचारियों को निकालने के अपने आदेश के तरीके पर पहले ही माफी मांग चुके हैं।

Related posts

परीक्षा में चीटिंग के बल पर सफलता दिलाने का ठेका लेने वाले बड़े गिरोह का पटना पुलिस ने किया भंडाफोड़

News Times 7

विश्व कैंसर दिवस पर जानें कैंसर से जुड़े प्रमुख कारण

News Times 7

तेजस्‍वी यादव, तेज प्रताप और राबड़ी देवी को जीतन राम मांझी ने कोसा, लालू की हालत पर कही ये बात

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़