News Times 7
देश /विदेश

16 मार्च से 12-14 साल के बच्चों को लगेगी कोरोना वैक्सीन, स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया ने दी जानकारी

केंद्र 12 से 14 साल के आयु वर्ग के लिए 16 मार्च से covid-19 वैक्सीनेशन अभियान शुरू होगा जबकि वरिष्ठ नागरिकों को एहतियातन खुराकें देने के लिए co-morbidity के खंड को हटा दिया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने ट्वीट किया, बच्चे सुरक्षित तो देश सुरक्षित! मुझे बताते हुए खुशी है की 16 मार्च से 12 से 13 व 13 से 14 आयुवर्ग के बच्चों का कोविड टीकाकरण शुरू हो रहा है। साथ ही 60+ आयु के सभी लोग अब प्रिकॉशन डोज लगवा पाएंगे। मेरा बच्चों के परिजनों व 60+ आयुवर्ग के लोगों से आग्रह है की वैक्सीन जरूर लगवाएं।

PunjabKesari

12 से 14 वर्ष के आयु वर्ग को बायोलॉजिक ईएस कोर्बोवैक्स का टीका लगाया जाएगा। ऐसी जानकारी है कि टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (NTAGI) ने इस आयु वर्ग के लिए टीकाकरण शुरू करने की सिफारिश की है। देशभर में टीकाकरण अभियान पिछले साल 16 जनवरी को शुरू हुआ था।

 

 

भारत ने चुनावी ड्यूटी में तैनात कर्मियों समेत स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों, अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले लोगों और 60 साल एवं उससे अधिक आयु के अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों को इस साल 10 जनवरी से covid-19 रोधी टीके की एहतियात खुराकें देना शुरू किया था। देश में कोरोना वायरस के ओमिक्रोन स्वरूप के बढ़ते मामलों के मद्देनजर एहतियान खुराकें देने का फैसला किया गया।

Related posts

यूक्रेन से दिल्ली पहुंचे छत्तीसगढ़ के 6 स्टूडेंट, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की मुलाकात

News Times 7

हिजाब और भगवा स्कार्फ की ये लड़ाई, कैसे बनी राजनीतिक का केंद्र, HC तक पहुंचा विवाद

News Times 7

करीब तीन हजार कुल्हड़ से बनाया महात्मा गांधी का चित्र, कल अमित शाह करेंगे उद्घाटन

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़