News Times 7
देश /विदेश

उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी से मिले अक्षय कुमार, ट्विटर पर लिखा-“लाखों मिले, कोई भी ना तुमसा मिला”

अभिनेता अक्षय कुमार ने सोमवार को यहां उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। धामी ने ट्विटर पर यह जानकारी साझा करते हुए कहा कि उन्होंने यहां मुख्यमंत्री आवास में कुमार का स्वागत किया। धामी ने लिखा, “आज प्रख्यात अभिनेता, युवाओं के प्रेरणास्रोत और मेरे मित्र अक्षय कुमार जी का मुख्यमंत्री आवास में स्वागत एवं अभिनन्दन किया।” मुख्यमंत्री ने कहा कि अभिनेता ने राज्य के युवाओं को प्रेरित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की और उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

PunjabKesari

करीब एक घंटे की इस मुलाकात के दौरान, धामी ने अक्षय कुमार को केदारनाथ मंदिर की एक प्रतिकृति और लकड़ी पर उकेरे गए चारों धामों का एक चित्र भेंट किया। इस मौके पर धामी ने अभिनेता को ब्रह्मकमल से सजी उत्तराखंडी टोपी भी पहनाई। अभिनेता इन दिनों अपनी एक फिल्म की शूटिंग के लिए मसूरी आए हुए हैं। वहीं अक्षय कुमार ने भी ट्वीट किया, “प्यार में होना और क्या होता है। हम उत्तराखंड को किसी कारण से देवभूमि कहते हैं। हमने मसूरी में दुनिया की सबसे अलग और खूबसूरत लोकेशन में शूटिंग की।” उन्होंने लिखा, “लाखों मिले, कोई भी ना तुम सा मिला।”

PunjabKesari

Related posts

राजस्थानः 6 साल की बच्ची के साथ रेप, 700 दिन चली सुनवाई, कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

News Times 7

जम्मू कश्मीर: शोपियां में शुरू हुई मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने ढेर किया एक आतंकी

News Times 7

CM नीतीश ने विधानमंडल के स्वागत कक्ष का किया उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष सहित कई मंत्री रहे मौजूद

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़