News Times 7
देश /विदेश

महापौर ने कब्रिस्तान में चल निर्माण कार्यो का लिया जायजा

जयपुर । नगर निगम जयपुर हैरिटेज की महापौर श्रीमति मुनेश गुर्जर ने सिविल लाईन जोन के वार्ड सं. 43 एवं 42 में शमशान घाट एवं मुस्लिम कब्रिस्तान का अधिकारियों के साथ दौरा कर चल निर्माण कार्यो का जायजा लिया तथा अधिकारियों को निर्माण कार्यो को समय एवं गुणवतापूर्ण करने के निर्देश दिये।

महापौर श्रीमति गुर्जर ने वार्ड सं. 43 मे स्थित मुस्लिम कब्रिस्तान में लगभग 30 लाख की लागत से चल रहे चार दीवारी, हॉल का पुर्ननिर्माण, नाला निर्माण आदि का विस्तार से जायजा लिया, उन्होनें उपस्थित लोगों से कब्रिस्तान की समस्या को भी सुना। उन्होने कब्रिस्तान में एक दीवार के पास पडे कचरे को उठाने, चार दीवार की उंचाई बढाने तथा बिजली के तारों व पोलो को ठीक कराने का आश्वास देते हुए कहा कब्रिस्तान की सभी समस्या का समाधान किया जायेगा।महापौर ने कब्रिस्तान मे हॉल का पुर्निमाण कार्यो का गुणवता की जानकारी लेते हुए सहायक अभियन्ता को गुणवता पूर्ण कार्य कराने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। महापौर इस दौरान वार्ड वासियों की विभिन्न समस्याओं को सुन और समाधान करने का विश्वास दिलाया।

Related posts

हर चरण में सिर्फ एक हफ्ते के चुनाव प्रचार की छूट देने के मूड में निर्वाचन आयोग, 30 जनवरी के बाद ही ढील के संकेत, बैठक आज

News Times 7

Weather Update: दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश के आसार, जानें- मौसम का ताजा अपडेट्स

News Times 7

2024 तक देश और प्रदेश झुग्गी मुक्त होगा, मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री का बड़ा दावा

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़