News Times 7
देश /विदेश

CM केरजीवाल ने उत्तराखंड में किया 24 घंटे फ्री बिजली देने का वादा, कहा- अगर ऐसा न हुआ तो मिलेंगे 5 हजार रुपए महीना

हरिद्वार:  उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव से पहले आप के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने जनता से बड़े बड़े वादे किए। आम आदमी पार्टी  वोटरों को लुभाने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं इश बीच  केजरीवाल ने लोगों से मुफ्त बिजली और रोजगार सहित कई बड़े वादे किए।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आने वाले चुनाव में अगर इन पार्टियों (कांग्रेस-बीजेपी) को मौका दे देंगे तो कुछ नहीं बदलेगा. दिल्ली में 7 साल से आम आदमी पार्टी की सरकार है और इस पार्टी ने दिल्ली में अभूतपूर्व विकास किया है। बहुत सारे काम किए हैं, इसके साथ ही उन्होंने दोहराया कि आप दिल्ली में फोन करके पूछो अगर कोई कहें कि हमने दिल्ली में काम नहीं किया तो आप मुझे वोट मत देना। आईए जानते हैं केजरीवाल ने उत्तराखंड की जनता से कौन-कौन से वादे किए।

चुनाव 2022: अरविंद केरजीवाल ने उत्तराखंड में किए 10 बड़े वादे

1. भ्रष्टाचार ख़त्म करेंगे
2. 24 घंटे हम फ्री में बिजली देंगे.
3.  बच्चों को नौकरी देंगे, अगर नहीं दे पाए 5 हजार रुपए महीना बेरोजगारी भत्ता देंगे।
4. महिलाओं को एक हजार रुपये महीना देंगे।
5.  शिक्षा सबके लिए मुफ्त होगी.
6.  मोहल्ला क्लीनिक खोलेंगे
7. सड़कें बनवाएंगे
8. सभी को मुफ्त तीर्थ यात्रा करवाएंगे
9. हम उत्तराखंड को हिन्दुओं की आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे
10. जो रिटायर्ड फौजी हैं  उन सबको सरकारी नौकरी दी जाएगी

इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल ने  कहा कि इस सब से हर परिवार को एक साल में दो लाख का फायदा होगा और पांच साल में दस लाख का फायदा होगा। ये केवल हम ही कर सकते हैं. हमने किया है। उन्होंने कहा कि अगर किसी को लगता है कि केजरीवाल झूठ बोल रहा है तो दिल्ली में अपने रिश्तेदारों को पूछें।  अगर वो कहेंगे कि अच्छा काम नहीं किया तो मुझे वोट मत देना।

Related posts

Lakhimpur Kheri Case Update: आशीष मिश्रा उर्फ मोनू को जमानत मिलने के बाद भी राहत नहीं, फिलहाल नहीं आ सकेंगे जेल से बाहर

News Times 7

रायपुर के बाजार में होली के अवसर पर चाइना पिचकारियों को की ना

News Times 7

Russia Ukraine Crisis: बम धमाकों के बीच कीव के मेन स्‍क्‍वायर पर हुआ कुछ ऐसा जिसकी कल्‍पना करना भी है मुश्किल

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़