News Times 7
देश /विदेश

ओवैसी पर हुए जानवेला हमले पर राज्यसभा में बोले अमित शाह- रूट की जानकारी नहीं थी, सरकार की तरफ से दी गई Z सुरक्षा ले लें

उत्तर प्रदेश चुनाव प्रचार के दौरान लोकसभा सांसद और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की कार पर फायरिंग हुई थी जिसमें वह बाल बाल बचे। वहीं इस मुद्दे पर आज गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में अपना पक्ष रखा। इस दौरान उन्होंने कहा कि रूट की जानकारी नहीं थी।

उन्होंने बताया कि  3 फरवरी 2022 को 5.30 पर सांसद जनसंपर्क से वापस लौट रहे थे, तब 2 अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी गाड़ी पर गोली चलाई, इस घटना को तीन गवाहों ने देखा भी था। मामले में IPC की धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि ना तो हापुड़ में ओवैसी का कोई कार्यक्रम था और ना ही प्रशासन को उनके उस रूट से जाने की जानकारी दी गई थी, आखिर में अमित शाह ने कहा कि वह ओवैसी से विनती करते हैं कि वह सरकार की तरफ से दी जा रही सुरक्षा ले लें।

बता दें कि हमले के बाद ओवेसी को सुरक्षा प्रदान करने के लिए गृहमंत्री ने उन्हेंZ श्रेणी सुरक्षा दी थी जिसे ओवेसी ने लेने से ाफ इनकार कर दिया था।

Related posts

दुनियाभर में महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 56.6 लाख के पार, फ्रांस और रूस में हालात खराब, कनाडा में भारी बवाल

News Times 7

प्रलोभन देकर मतांतरण के खिलाफ बने कानून, पंजाब चुनाव के लिए जालंधर पहुंचे केजरीवाल ने की मांग

News Times 7

1971 जैसा होगा हाल, पाकिस्तान के हो जाएंगे टुकड़े-टुकड़े

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़