News Times 7
देश /विदेश

लता मंगेशकर का इंदौर से था गहरा नाता, इस गली में बीता था बचपन, CM शिवराज ने दी श्रद्धांजलि

इंदौर: देश की मशहूर गायिका और स्वर कोकिला से जाने जानी वाली लता मंगेशकर का निधन हो गया है। उनके निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। राजनीतिक दलों से लेकर बॉलीवुड से जुड़े दिग्गजों ने उनके निधन को अपूर्णीय क्षति बताया है। 28 सितंबर 1929 को इंदौर के सिख मोहल्ले में लता मंगेशकर का जन्म हुआ था।

इंदौर की गलियों में खेला करती थी लता मंगेशकर

इंदौर की यह वही गली है यहां लता मंगेशकर खेला करती थी। यही वह बड़ी हुई। इन्ही के नाम में एक इनके चाहने वाले ने इंदौर में संघरालाय भी बनाया था। लता मंगेश्कर जन्म के बाद जब उन्होंने संगीत की दुनिया में कदम रखा तो शायद किसी को पता भी नहीं था कि इंदौर की गलियों में जन्मी बच्ची संगीत की दुनिया की सरताज बन जाएगी। उस वक्त इंदौर वासियों को सबसे ज्यादा खुशी हुई और आज उन्होंने मुंबई के अस्पताल में  ली है, तब इंदौर के लोग उनसे जुड़ी यादों को याद कर रो रहे हैं।

मुंबई के ब्रिज कैंडी अस्पताल में निधन

लता मंगेशकर भारत की सबसे लोकप्रिय और आदरणीय गायिका हैं। जिनका छ: दशकों का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा पड़ा है। हालांकि लता ने लगभग तीस से ज्यादा भाषाओं में फ़िल्मी और गैर-फ़िल्मी गाने गाये हैं। लेकिन उनकी पहचान भारतीय सिनेमा में एक पार्श्वगायक के रूप में रही है। मुंबई के ब्रिज कैंडी अस्पताल में हुआ निधन। पिछले कई दिनों से इलाज चल रहा था।

Related posts

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में बना परफ्यूम न्यूयॉर्क में हुआ लॉन्च; लौंग, इलायची, जायफल जैसी कई चीजों से हुआ तैयार

News Times 7

वेब सीरीज देख कोलकाता में 12 साल के लड़के ने की आत्महत्या, कारण जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

News Times 7

पाकिस्तान में बढ़ने लगा कोरोना का कहर, पिछले 24 घंटे में सामने आए 7,500 से ज्यादा नए मामले

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़