News Times 7
मनोरंजन

नोरा फतेही का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, एक्ट्रेस ने शेयर की जानकारी

नोरा फतेही ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट नहीं किया था। एक्ट्रेस का अकाउंट हैक हुआ था जिसके बाद उनकी सारी पोस्ट और फॉलोअर्स की लिस्ट गायब हो गई थी। करीब 4-5 घंटे तक अकाउंट डी-एक्टिवेट दिखा।  इसके बाद अकाउंट रिकवर भी किेया गया। जिसके बाद एक्ट्रेस ने खुद अपने अकाउंट के हैक हो जाने की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की। अचानक अकाउंट डी-एक्टिवेट हो जाने और पोस्ट गायब हो जाने से कयास लगाए जा रहे थे कि नोरा ने अपना सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कर दिया है। फैंस को भी इससे काफी हैरानी हुई और नोरा के इंस्टाग्राम अकाउंट के डिलीट हो जाने की बाद ट्विटर पर भी #NoraFatehi ट्रेंड होने लगा। अकाउंट रिकवर होने के बाद नोरा ने शेयर किया कि कोई हैकर सुबह से ही उनके अकाउंट को हैक करने की कोशिश कर रहा था। नोरा फतेही के इंस्टाग्राम अकाउंट में 37.6 मिलियन फॉलोवर्स हैं।नोरा फतेही इन दिनों अपने करीबियों के साथ दुबई में अपनी वेकेशन का लुत्फ उठा रही हैं, जहां से उन्होंने पिछले कुछ दिनों में कई तस्वीरें और वीडियोज भी शेयर की थीं।

Related posts

भारती सिंह हुई गिरफ्तार, NCB के सामने कबूली ड्रग्स लेने की बात

Admin

, ईद पर रिलीज -सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘राधेः योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’

News Times 7

India vs New Zealand: ‘When you are out of form..’ – Virender Sehwag reacts to Virat Kohli’s struggles in NZ

Admin

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़