News Times 7
मनोरंजन

फिल्म ‘लव हॉस्टल’ में बॉबी देओल दिखेंगे निगेटिव किरदार में, 25 फरवरी को ओटीटी प्लेटफार्म होगी रिलीज होगी

बॉबी देओल वेब सीरीज आश्रम के बाद बॉबी देओल एक बार फिर से ‘लव हॉस्टल’ में निगेटिव किरदार में नजर आने वाले हैं। आश्रम और क्लास ऑफ लव जैसी वेब सीरीज से अपने करियर को दोबारा पटरी पर लाने वाले बॉबी देओल फिर से ओटीटी प्लेटफार्म पर छाने को तैयार हैं। अपनी आगामी फिल्म लव हॉस्टल ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होने वाली है। बॉबी देओल ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। फिल्म लव हॉस्टल का निर्देशन शंकर रमन ने किया है और इस फिल्म का निर्माण शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने किया है। लव हॉस्टल की कहानी उत्तर भारत में दर्शायी गई है। फिल्म में बॉबी देओल एक मर्सिनरी के किरदार में नजर आने वाले हैं जो विक्रांत मैसे और सान्या मल्होत्रा के पीछे पड़ा है। फिल्म में विक्रांत और सान्या लवर्स के किरदार में हैं। बॉबी देओल की फिल्म ‘लव हॉस्टल’ 25 फरवरी को ओटीटी प्लेटफार्म जी 5 पर रिलीज की जाएगी।

Related posts

Urfi Javed ने 10 डिग्री की हाड़ कंपाती ठंड में पहनी इतनी छोटी ड्रेस, अब लोग कर रहे ऐसे-ऐसे कमेंट

News Times 7

हॉट गर्ल्स प्रेग्नेंट बिपाशा बसु ने पहनी हील्स तो यूजर ने किया ट्रोल, पर क्यों?

News Times 7

मात्र 24 घंटे में एक मिलियन के पार हुआ नीलकमल सिंह का भोजपुरी गाना ‘दिहला प दस के भागेलु हंस के’ वीडियो

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़