News Times 7
मनोरंजन

प्रभास और पूजा हेगड़े की फिल्म ‘राधेश्याम’ 11 मार्च 2022 को होगी रिलीज 

प्रभास और पूजा हेगड़े की बहुचर्चित फिल्म ‘राधे श्याम’ की रिलीज डेट सामने आ गई है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 11 मार्च 2022 को रिलीज होगी। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए कई बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट टल गई थी। हालांकि अब हालात सामान्य होते देख मेकर्स नई रिलीज डेट की घोषणा कर रहे हैं। अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने फिल्म का नया पोस्टर ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, “यह रोमांचक प्रेम कहानी 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।” 1970 के दशक की इस कहानी “राधे श्याम” में प्रभास विक्रमादित्य का रोल प्ले करेंगे, जिसे पूजा हेगड़े द्वारा निभाई गई ‘प्रेरणा’ नाम की लड़की से प्यार हो जाता है। इसकी रिलीज डेट की घोषणा से एक हफ्ते पहले ही फिल्म के निर्देशक राधा कृष्ण कुमार ने फैंस को आश्वासन दिया था कि उनकी फिल्म ‘सिर्फ सिनेमाघरों ‘ में ही रिलीज की जाएगी।

Related posts

Bengal man with dog’s photo on voter ID receives corrected card

Admin

‘आश्रम’ और ‘सड़क 2’ में बाबाओं की भिड़ंत के बाद ओटीटी पर होगा ये महामुकाबला, हर्षद की खुलेगी पोल

News Times 7

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मालवा प्रांत की बैठक 20 फरवरी को उज्‍जैन में, डॉ. मोहन भागवत भी आएंगे

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़