News Times 7
खेल

इंग्लैंड फुटबॉल संघ ने महिला फुटबॉलरों की मैटरनिटी लीव की पॉलिसी बदली

इंग्लैंड की महिला फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए एक खुशखबरी है। इंग्लैंड फुटबॉल संघ ने महिला फुटबॉलरों की मैटरनिटी लीव की नीति में बदलाव किया है। अगले सीजन से उन्हें रेगुलर सैलरी, एक्स्ट्रा भत्ते और 14 सप्ताह की छुट्टी मिलेगी। इंग्लैंड फुटबॉल संघ ने बताया कि महिला सुपर लीग और महिला चैम्पियनशिप खेलने वाली खिलाड़ियों को यह सुविधाएं मिलेंगी।इससे पहले यह क्लब पर निर्भर करता था कि वह कितनी छुट्टी देना चाहता है और उसके लिए भी यह अनिवार्य था कि खिलाड़ी क्लब के साथ कम से कम 26 सप्ताह खेल चुकी हों। नई नीति के तहत ऐसी कोई बाध्यता नहीं है। चेल्सी की मैनेजर एम्मा हायेस ने कहा, ‘यह सही दिशा में एक और कदम है। यह सिर्फ इंग्लैंड की नहीं बल्कि पूरी दुनिया में लागू होना चाहिए।’

Related posts

बारिश बना भारत-पाकिस्तान मैच में बाधा,रोकना पड़ा भारत-पाकिस्तान का मैच, स्कोर 147/2

News Times 7

हरियाणा का लाल किया कमाल, बेस्ट अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अचिएवर्स अवॉर्ड 2022 से स्मानित किये गए अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी साहिल सिंह जामनी

News Times 7

IND vs SL Live Scorecard: रोहित शर्मा शतक से 17 रन रह गए दूर

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़