News Times 7
देश /विदेश

MP में स्कूल खोलने पर आज दोपहर तक आ सकता है फैसला: विश्वास सारंग

भोपाल: मध्य प्रदेश में 1 फरवरी से स्कूल खोलने को लेकर संशय बना हुआ है। वहीं इस मामले में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा आज दोपहर तक सीएम
शिवराज सिंह इस फैसला लेंगे। क्योंकि सीएम शिवराज सिंह स्कूल खोलने को लेकर पहले एक्सपर्ट से चर्चा करेंगे. उसके बाद ही मुख्यमंत्री स्कूल को लेकर निर्देश दे सकते हैं।

एक्सपर्ट पर राय लेंगे सीएम शिवराज सिंह: विश्वास सारंग

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा आज स्कूल खोलने को लेकर दोपहर तक अंतिम निर्णय लिया जाएगा। अभी तक स्कूल खोलने को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। हॉस्पिटल की स्थिति, बच्चों में संक्रमण की स्थिति को भी देखा जाएगा। स्कूल खोलने के बाद क्या स्थिति होगी। इन सभी बातों पर भी विचार किया जाएगा। एक्सपर्ट की एडवाइज के बाद ही स्कूल पर निर्णय लिया जाएगा। चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने बताया कि किशोरों का वैक्सीनेशन बहुत अच्छा चल रहा है। आज से हमने दूसरा डोज भी शुरू कर दिया है। इससे पहले मध्य प्रदेश में स्कूल खोलने पर बने सस्पेंस पर गृह मंत्री ने कहा था कि आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चर्चा करेंगे। उसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा।

Related posts

WhatsApp को लेकर कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला, ग्रुप एडमिन को मिली राहत

News Times 7

नालंदा में एक साथ पांच लोगों की मौत, परिवार ने कहा- जहरीली शराब ने ली जान; दो की हालत गंभीर

News Times 7

पत्नी का मेकअप पसंद न आने पर भड़का JE पति, नगर निगम का दस्ता भेज सैलून में जमकर करवाई तोड़फोड़

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़