News Times 7
देश /विदेश

पत्नी का मेकअप पसंद न आने पर भड़का JE पति, नगर निगम का दस्ता भेज सैलून में जमकर करवाई तोड़फोड़

गुरुग्राम: दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक पति द्वारा सैलून में तोड़-फोड़ का मामला सामने आया। गुरुग्राम के नगर निगम में तैनात एक जूनियर इंजीनियर (जेई) ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए एक सैलून में जमकर तोड़फोड़ करवा दी। दरअसल, जेई की पत्नी सेक्टर-38 में स्थित कट एंड सैलून में सर्विस लेने गई थी जिसके बाद उसे वहां की सर्विस की पसंद नहीं आई और पति को बता दी  जिसके बाद पति ने सैलून में जमकर तोड़ फोड़ करवा दी।

दिल्ली के रहने वाले संदीप कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि वह ‘कट एंड सैलून’ में बतौर मैनेजर कार्य करते हैं जो गुरुग्राम के सेक्टर 38 में स्थित है। शुक्रवार सुबह नगर निगम के जूनियर इंजीनियर राकेश कुमार अपनी पत्नी के साथ सैलून में आए थे। सैलून के मालिक से बात करने के बाद जेई का फेशियल किया गया और वहीं उनकी पत्नी का पार्टी मेकअप किया गया।  कुछ देर बाद जेई की पत्नी ने फोन कर बताया कि सैलून में किए गए काम से वह संतुष्ट नहीं है।

इसके बाद जेई ने सैलून में आकर जमकर गाली गलौच की इतना ही नहीं ली गई सर्विस के 5 हजार रुपये का बिल भी नहीं दिया।   कुछ समय बाद ही नगर निगम के कर्मचारी गाड़ी लेकर वहां आ धमके और सैलून का बोर्ड तोड़ने लगे। इसका एक कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स सैलून का बोर्ड तोड़ते हुए दिख रहा है।

Advertisement

वहीं इस घटना को लेकर आरोपी जूनियर इंजीनियर राकेश ने खुद पर लगाए आरोपों को खारिज किया।   उन्होंने कहा कि निगर निगम की टीम उनके द्वारा नहीं भेजी गई थी क्योंकि वो शुक्रवार को छुट्टी पर थे। वहीं पुलिस ने सैलून मैनेजर की शिकायत के आधार पर सदर थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

Related posts

पुष्कर सिंह धामी का दावा- एक परिवार से एक ही व्यक्ति को दिया जाएगा टिकट

News Times 7

सीबीआई ने पटना एम्स में मेडिकल उपकरण खरीद घोटाले की जांच की. दो लोगों से हुई पूछताछ, केंद्र सरकार के नियमों के उल्लंघन का मामला

News Times 7

लखनऊ में यात्रियों से भरी बस में लगी आग

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़