News Times 7
देश /विदेश

रायपुर: एनसीपी की विचारधारा हिंदू विरोधी- राहुल राज पांडेय

रायपुर। राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राहुल राज पांडेय ने भी दिया एनसीपी से इस्तीफा दिया। उन्होंने कहा पार्टी हिंदू विरोधी विचारधारा कार्य करती है। राहुल राज पांडेय ने बताया कि छत्तीसगढ़ में एनसीपी का कोई जनाधार नही है न ही वोटर है न ही पार्टी का भविष्य है। मैं कई वर्षों से पार्टी में कार्य कर रहा हूं परंतु शुरु से देखता आ रहा हूं की जब भी हिंदुत्व को लेकर कार्य किया जाता है तो ऊपर से दबाव आना चालू हो जाता है।

राहुल राज ने कहा छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में धर्म संसद में कालीचरण महाराज के आपत्तिजनक टिप्पणी का हम भी खंडन करते हैं। वही कालीचरण पर राष्ट्रद्रोह की धारा लगा दी गई। जिसके विरोध में धर्म संसद आयोजक पंडित नीलकंठ त्रिपाठी आंदोलन में उतरे हैं। त्रिपाठी का समर्थन करने पर पार्टी की ओर से धमकी दी गई। कहा गया हिंदू को लेकर एनसीपी में राजनीति नही कर सकते।

राहुल राज ने कहा मैं एक सनातनी हूं और मेरे लिए मेरा धर्म सर्वोपरि है। इसीलिए मैंने अपने पद से और पार्टी की सक्रिय सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। कहा, जब हम अपने हिंदुस्तान में रहकर हिंदू के लिए कार्य नहीं कर सकता तो ऐसी पार्टी में रहने का कोई औचित्य नहीं। मैं हिंदू विरोधी पार्टी में रहने के बजाए निःस्वार्थ सनातन धर्म के लिए कार्य करूंगा। राहुलराज पांडेय ने कहा धर्म संसद आयोजक पंडित नीलकंठ त्रिपाठी के समर्थन में राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार को युवा प्रदेश अध्यक्ष पद एवं सक्रिय सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। एनसीपी छोड़ने के बाद अब नीलकंठ के साथ बिना दबाव के काम कर सकूंगा।

Related posts

दिशा सालियान मामला: मुश्किल में फंसे केंद्रीय मंत्री नारायण राणे और बेटे नितेश

News Times 7

क्या कांग्रेस की इस गलती की वजह से पंजाब में बनी आप की सरकार?

News Times 7

राजद व माले ने सीएम से की माफी की मांग, कांग्रेस ने कहा- यह उचित नहीं, खेद जताया जा सकता है

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़