News Times 7
देश /विदेश

रायपुर: बैंकों-बाजारोें मेें करोड़ोें केनकली नोट खपने की आशंका, पुलिस ने शुरु की जांच

रायपुर। एक्सिस बैंक मेें नकली नोट मिलने केबाद बैंक प्रबंधनोें सहित पुलिस केकान खड़े हो गए हैं। आज कई बैंकोें ने अपने यहां जमा नोटोें की जांच की। मिले नकली नोट कंप्यूटर पुलिस का मानना है कि अन्य बैंकोें मेें भी नकली नोट जमा किए गए होेंगे। पुलिस ये भी आशंका जता रही है कि बाजारोें मेें करोड़ोें रुपए के नकली नोट खपाए जा सकते हैं।

बाजारों में खपने की आशंका

मामले की जांच कर रहे अफसरों का कहना है कि जिस तरह से नोट को बनाया गया है उससे बैंक के अलावा बाजारों में खपाने की आशंका है। देहात क्षेत्रों में ज्यादातर नोटों की खपत हो सकती है। 2000, 500, 100, 500, 10 की नोट हैं। सभी नोट को कलरफुल कागजों पर परफेक्ट प्रिंट है।

सिल्वर लाइन की चमक एक कलर ग्रीन

फर्जी नोटों को ध्यान से देखा जाए तो इसमें दिखने वाली सिल्वर लाइन की चमक एक कलर ग्रीन में है। जबकि कुछ नोट ऐसे हैं जिसमें कंप्यूटर के जरिए लाइन का प्रिंट बनाया गया है।100 रुपये केनोट का चलन अधिक है। इसमें बिना लाइन के भी नोट छापकर खपाया जा रहा है। चिल्हर मार्केट या फिर भीड़-भाड़ के दौरान पहचान नहीं होने से गिरोह के लोग इसे आसानी से खपा ले रहे हैं।

100 की नोट ऐसे करें पहचान

– असली नोट पर सामने वाले हिस्से पर देवनागरी में 100 लिखा है।

– नोट के बीच में महात्मा गांधी की फोटो लगी है।

– 100 छोटे अक्षरों में लिखा है।

– 100 रुपये या उससे अधक मूल्य वाले नोट पर महात्मा गांधी का चित्र, रिजर्व बैंक की सील, गारंटी और प्रामिस क्लाज, अशोक स्तंभ और आरबीआइ गवर्नर के हस्ताक्षर होंगे।

एक बैंक का मामला आया है

बैंक मेें मिले नकली नोटोें की जांच की जा रही है। अभी एक ही बैंक से मामला सामने आया है। दूसरे बैंक से भी जाली नोट पहुंचेगे। यह हिसाब करोड़ों में पहुंच सकता है।

– सत्य प्रकाश तिवारी, थाना प्रभारी, सिविल लाइन

Related posts

नवाब मलिक से ED की पूछताछ: शरद पवार ने कहा- मुस्लिमों का नाम दाऊद से जोड़ना उनकी आदत

News Times 7

Hijab Row: कर्नाटक हाईकोर्ट में आज फिर होगी सुनवाई, याचिकाकर्ताओं के वकील की अपील- शुक्रवार को हिजाब पहनने की अनुमति दें

News Times 7

केशव मौर्य के बाद अब दूसरे डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा की सीट पर निगाहें, यहां से हो सकते हैं प्रत्याशी

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़