News Times 7
दुर्घटना

महाराष्ट्र में भीषण हादसा: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर कार और कंटेनर की जोरदार टक्कर, 5 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में लोनावला के शीलातने गांव के पास मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर रविवार को बड़ा सड़का हादसा हुआ। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर कार और कंटेनर ट्रक की जबरदस्त टक्कर हुई जिसमें  पांच लोगों की मौत हो गई। पुणे ग्रामीण पुलिस अधिकारी ने बताया कि शवों को खंडाला के अस्पताल में रखा गया है। पुणे-अहमदनगर रोड पर ट्रक ने कार और जो मोटरसाइकिलों पर सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई।

शिकारपुर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार में दो लोग सवार थे जबकि एक मोटर साइकिल पर दंपति था जबकि एक अन्य मोटरसाइकिल पर एक ही शख्स सवार था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि चार लोगों की मौके पर मौत हो गई और एक अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

एपीआई रंजीत पठारे ने बताया कि दुर्घटना रविवार सुबह करीब 6:15 बजे हुई। ड्राइवर ट्रक से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। ड्राइवर भाग गया है। अर्टिगा में सवार वाले लोग अहमदनगर में शादी में शामिल होने के बाद पुणे लौट रहे थे। एक बाइक पर सवार दंपति मुंबई की ओर जा रहे थे। दूसरी बाइक पर सवार व्यक्ति स्थानीय था।

Related posts

Violence in north-east Delhi well-planned and one-sided: Minorities panel

Admin

औरंगजेब की कब्र को लेकर विवाद ने नागपुर में लिया हिंसक रूप

News Times 7

विधान परिषद चुनाव में एके-47 से हमले ने बढ़ाई गैंगवार की आशंका ,जानिये कहा

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़