News Times 7
मनोरंजन

25 की उम्र में अरबाज से शादी और मां बनने से लगा मलाइका अरोड़ा के करियर को ग्रहण? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

नई दिल्ली। मलाइका अरोड़ा आजकल खबरों में छाई हुईं हैं, कभी अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप को लेकर तो कभी एक्स हस्बैंड अरबाज को लेकर। अरबाज और मलाइका ने साल 2017 में ही तलाक ले लिया था दोनों का एक बेटा भी है। तलाक लेने के बाद मलाइका अपनी लाइफ में बिजी हो गईं पर अब इतने साल बाद उन्होंने इसे लेकर खुलकर बात की है। मलाइका ने उस वक्त शादी की थी जब बॉलीवुड और मॉडलिंग में उनका करियार पीक पर था और जल्द ही मां भी बन गईं।

मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपनी जल्दी शादी और फिर बच्चा होने को लेकर खुलकर बात की। नम्रता जकारिया के पॉडकास्ट में मलाइका ने इस बारे में बताया कि जल्दी शादी करने से उनके करियर में क्या कुछ फर्क आया! मलाइका ने कहा- ‘ये मेरा फैसला था, और ये सब कभी भी मेरे करियर में रुकावट नहीं थे, मैं इस बात का सबूत हूं, ये मेरा चॉइस थीए। एक शादीशुदा होने के नाते या फिर जब मैं शादीशुदा थी या फिर जब मैंने तय किया कि मुझे बच्चा चाहिए. मैंने इस बारे में ज्यादा गहराई से नहीं सोचा बस हो गया और इससे प्रोफेश्नली लाइफ में कोई फर्क नहीं पड़ा। उस वक्त मेरे आसपास जो लोग थे वो मुझे बहुत कुछ कहते थे, मेरे दिमाग में काफी कुछ डालने की कोशिश करते थे लेकिन मैंने अपने करियर को लेकर कुछ नहीं सुना।’

Advertisement

मलाइका ने याद करते हुए आगे बताया, ‘उस वक्त ऐसा नहीं था, कि शादी और बच्चों के साथ एक महिला काम करे, ऐसा बहुत कम होता था। लेकिन आज वक्त बदल गया है। महिलाएं शादी भी कर रही हैं, बच्चे भी संभाल रही हैं और काम भी कर रही हैं। प्रेग्नेंसी में भी काम कर रही हैं, अब सारा कॉन्सेप्ट ही बदल चुका है। तब मैंने मैंने तय किया कि मैं इन सब को खुद पर हावी नहीं होने दूंगी, खुद को दुखी नहीं करूंगी। जो चाहेगा मन वो करूंगी, मैं खुद को नहीं रोकूंगी कि मुझे क्या करना है। मैंने अपनी प्रेग्नेंसी में भी काम किया, मैं एमटीवी पर थी मैंने शोज किए, मैंने इस वक्त भी बहुत ट्रैवल किया जब मैं प्रेग्नेंट थी।’

Advertisement

बता दें कि मलाइका, जिन्होंने 1998 में अरबाज खान से शादी की, 2017 में अलग हो गईं। इस एक्स कपल का एक बेटा है अरहान खान जिसका दोनों मिलकर पालन कर रहे हैं। अरहान फिलहाल विदेश में हायर स्टडीज कर रहे हैं। दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। मलाइका जहां फिलहाल अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं, वहीं अरबाज जियोर्जिया एंड्रियानी के साथ रिलेशनशिप में हैं।

Related posts

खेसारी लाल और आम्रपाली का रोमांटिक गाना ,करीह कोठरिया में प्यार हुआ रिलीज

News Times 7

नुसरत जहां ने यश दासगुप्ता को बताया ‘फैमिली’, बांग्ला एक्टर के साथ अपने रिलेशनशिप पर कही ये बात

News Times 7

बॉलीवुड के शहंशाह यानी अमिताभ बच्चन की आवाज, नाम और चेहरे से जुड़े किसी भी चीज का इस्तेमाल पर रोक, जानिए किसने दिया आदेश

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़