News Times 7
देश /विदेश

रैलियों,रोड शो की मिलेगी इजाजत? आज चुनाव वाले राज्यों के स्वास्थ्य सचिवों के साथ बैठक करेगा चुनाव आयोग

नई दिल्लीः निर्वाचन आयोग शनिवार को एक बैठक कर यह तय करेगा कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए भौतिक रैलियों और रोड शो पर उसके द्वारा लगाया गया प्रतिबंध जारी रहना चाहिए या नहीं। चुनाव आयोग  स्थिति का जायजा लेने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव, और राज्यों के मुख्य सचिवों और स्वास्थ्य सचिवों के साथ बैठक करेगा।

गत आठ जनवरी को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर में चुनावों की तारीखों की घोषणा करते हुए निर्वाचन आयोग ने 15 जनवरी तक रैलियों, रोड और बाइक शो और इसी तरह के प्रचार कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी।

आयोग ने 15 जनवरी को प्रतिबंध को 22 जनवरी तक बढ़ा दिया था। हालांकि आयोग ने राजनीतिक दलों को ‘इनडोर’ यानी हाल में अधिकतम 300 लोगों के साथ या हाल की क्षमता के अनुरूप 50 फीसदी लोगों के साथ बैठक करने की छूट दी थी।

Related posts

घबराने की जरूरत नहीं, यूक्रेन में फंसे 18,000 भारतीयों की वापसी सुनिश्चित करेगी मोदी सरकार: विदेश राज्य मंत्री

News Times 7

खान सर समेत पटना के छह शिक्षकों की बढ़ेगी मुश्किल, आना होगा थाने नहीं तो पुलिस करेगी ये कार्रवाई

News Times 7

UP Election 2022 : बलिया में बोले पीएम – ‘यहां से मेरा भावुक रिश्ता, उज्ज्वला को दिशा दिखाई थी’

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़