News Times 7
कोरोना

बिहार में पिछले 24 घंटे में मिले 3009 नए कोरोना संक्रमित, 12 मरीजों ने गंवाई जान

पटनाः बिहार में पिछले चौबीस घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के 3009 नए मामले सामने आए वहीं 6896 पॉजिटिव स्वस्थ हो गए जबकि 12 संक्रमितों ने जान गंवा दी।

स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को बताया कि राज्य में पिछले चौबीस घंटे में एक लाख 51 हजार 253 लोगों की जांच की गई, जिनमें से 3009 पॉजिटिव की पहचान की गई है। इस दौरान 6896 संक्रमित स्वस्थ हो गए। इस तरह बिहार में संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर कल के मुकाबले बढ़कर 95.66 प्रतिशत पर पहुंच गई है। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या कम होकर 22775 रह गई है जबकि कल यह संख्या 26673 थी। इस बीच अलग-अलग जिले के 12 संक्रमितों की मौत की भी सूचना है।

विभाग ने बताया कि पिछले चौबीस घंटे के दौरान पटना जिले में सबसे अधिक 697 पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद समस्तीपुर में 222, मधेपुरा में 126, पूर्णिया में 118, मुजफ्फरपुर में 117, वैशाली में 102, सारण में 101, पश्चिम चंपारण में 97, दरभंगा में 89, मुंगेर में 88, बेगूसराय में 83, भागलपुर और भोजपुर में 77-77, सहरसा में 68, पूर्वी चंपारण में 67 और गोपालगंज में 61 संक्रमितों की पहचान हुई है।

Advertisement

इसी तरह औरंगाबाद में 60, गया में 58, अररिया और सीवान में 54-54, जमुई में 52, मधुबनी में 51, बक्सर में 48, रोहतास और सीतामढ़ी में 46-46, लखीसराय में 36, कैमूर और कटिहार में 34-34, बांका में 32, अरवल में 29, किशनगंज में 28, नालंदा और सुपौल में 27-27, शिवहर में 22, शेखपुरा में 16, नवादा में 14, जहानाबाद में 13 और खगड़िया में संक्रमण के नौ मामले सामने आए हैं। बिहार से बाहर के 29 व्यक्ति भी पॉजिटिव पाए गए हैं।

Advertisement

Related posts

कोरोना संक्रमण की रफ्तार हर दिन तेज, 24 घंटे में 25,154 नए मरीज

News Times 7

कम होती जा रही है कोरोना की रफ्तार, 24घंटे मे 3.10लाख नए संक्रमित, वही 4075 की गयी जान

News Times 7

10 दिन मे बक्सर के शमशान में जली 789 लाशें , बिहार के मुख्य सचिव के रिपोर्ट मे सिर्फ 6कोरोना मौत

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़