News Times 7
दुर्घटना

मुंबई के ताड़देव स्थित एक बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, दो लोगों की मौत

मुंबई:  मुंबई के ताड़देव स्थित एक बहुमंजिला इमारत में शनिवार सुबह आग लगने से काफी नुकसान हो गया और इस हादसे मे दो लोग घायल भी हो गए। बता दें कि आग पर काबू पाने लिए दमकल की 24 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। इसके अलावा 5 एंबुलेंस भी मौके पर हैं।

  ताड़देव इलाके में भाटिया अस्पताल के पास स्थित कमला सोसाइटी नाम की 20 मंजिला इमारत में आग अल सुबह 7:30 बजे लगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिल्डिंग की 18वीं मंजिल पर यह आग लगी है। बृहन्मुंबई नगर निगम के अनुसार,  इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई वहीं दो लोग बूरी तरह जख्मी हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्जी कराया गया है।

वहीं इससे पहले मुंबई में बहुमंजिला इमारत में आग लगने का मामला सामने आया था। बता दें कि बीते साल अक्टूबर में मुंबई के करी रोड स्थित एक बहुमंजिला इमारत में आग लग गई थी, जिसमें एक सुरक्षा गार्ड की गिरकर मौत हो गई थी। वहीं इस मामले पर मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि  6 वृद्ध लोगों को ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम की जरूरत थी और उन्हें अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन धुआं बहुत ज्यादा है। सभी लोगों को बचा लिया गया है।

Related posts

Toddler has howling match with husky and it’s hard to tell who’s winning

Admin

महाराष्ट्र में भीषण हादसा: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर कार और कंटेनर की जोरदार टक्कर, 5 लोगों की मौत

News Times 7

मामूली विवाद को लेकर 2 भाइयों की लाठी-डंडों से पिटाई, इलाज के दौरान एक की मौत

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़