News Times 7
देश /विदेश

बड़ी सफलता: भारत ने ओडिशा तट से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफलतापूर्वक किया परीक्षण

भारत ने बृहस्पतिवार को यहां ओडिशा के तट से सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ‘ब्रह्मोस’ का सफल परीक्षण किया। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के एक सूत्र ने बताया कि बेहतर नियंत्रण प्रणाली सहित अन्य नई तकनीकों से लैस इस मिसाइल को बृहस्पतिवार सुबह लगभग 10.45 बजे चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज के लॉन्च पैड-3 से प्रक्षेपित किया गया। सूत्र ने बताया कि परीक्षण के विस्तृत डाटा का विश्लेषण किया जा रहा है।

राजनाथ सिंह ने दी थी बधाई
डीआरडीओ ने ट्वीट कर बताया था कि ब्राह्मोस क्रूज मिसाइल के आधुनिक संस्करण परीक्षण आईएनएस विशाखापत्तनम में किया गया। उन्होंने बताया कि मिसाइल ने निर्धारित लक्ष्य पर सटीक निशाना साधा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस पर ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि, मिसाइल के सफल प्रक्षेपण से भारतीय नौसेना की मिशन संबंधी तैयारियों का जोर स्पष्ट हुआ है। राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर भारतीय नौसेना और डीआरडीओ को बधाई दी थी।

दिसंबर में क्रूज मिसाइल के वायु वर्जन का हुआ था सफल परीक्षण
इससे पहले भारत ने पिछले साल आठ दिसंबर को ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के वायु वर्जन का ओडिशा तट से दूर सुखोई 30 एमके–I से सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया था।

Related posts

यूपी में विपक्ष कितनी भी अफवाएं फैला ले, 300 से अधिक सीटें जीतेगी BJP: शाहनवाज हुसैन

News Times 7

आईईडी बरामद होने के बाद दिल्ली के गाजीपुर में सुरक्षा कड़ी की गई

News Times 7

‘5 साल में सरकार बदलने के मिथक को तोड़ने के लिए BJP ने उत्तराखंड में बनाई थी विशेष रणनीति’

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़