News Times 7
चुनाव

BJP ने काटा टिकट तो केजरीवाल ने कहा- आम आदमी पार्टी में उत्पल पार्रिकर का स्वागत है, AAP से लड़ें चुनाव

पणजी: गोवा विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। BJP ने राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंद सांकेलिम को अपनी सीएम उम्मीदवार घोषित किया वहीं प्रमोद सावंद विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे तो वहीं,  पणजी सीट से दिवगंत सीएम मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर का नाम इस लिस्ट में शामिल नहीं है।

इस बीच आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर को अपनी पार्टी से चुनाव लड़ने का आफर दिया है। केजरीवाल ने आज कहा कि आम आदमी पार्टी में उत्पल पार्रिकर का स्वागत है, AAP से चुनाव लड़ सकते है।

बता दें कि पार्टी ने जो 34 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है उसमें पणजी से मौजूदा विधायक सिद्धार्थ श्रीपद को ही टिकट दिया गया है। वहीं, मडगांव से डिप्टी सीएम मनोहर अजगांवकर चुनाव लड़ने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्पल पहले ही पणजी सीट से चुनाव लड़ने का मन पक्का कर चुके थे, लेकिन बीजेपी की पहली लिस्ट में उनका नाम कहीं भी नहीं है।

Related posts

गुजरात विधानसभा चुनाव की जंग में सोशलमीडिया पर बडी़ फौज उतारी आम आदमी पार्टी, नंबर दो पर रही भाजपा

News Times 7

मोदी की दूसरी वर्चुअल संवाद BJP जो कहती है वो करती भी है हिस्‍ट्रीशीटर्स को बाहर रखकर नई हिस्‍ट्री बनाने के लिए है यह चुनाव

News Times 7

ओवैसी के गढ़ में योगी की ललकार हैदराबाद को भाग्यनगर बनाने आया हूं

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़