News Times 7
देश /विदेश

बिहार में 24 घंटे में कोरोना संक्रमित 5 और लोगों की मौत, पटना में मिले सबसे अधिक 1035 मामले

पटनाः बिहार में कोरोना का कहर लगातार जारी है। इसी कड़ी में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमित पांच और मरीजों की मौत हो गई जबकि पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 3526 नए मामले सामने आए।

स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग से सोमवार को प्राप्त जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में जिन पांच और लोगों की कोरोना की चपेट में आकर मौत हुई है उनमें गया, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्वी चंपारण एवं समस्तीपुर का एक-एक व्यक्ति शामिल है।

प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 3526 नए मामले सामने आए हैं जिनमें से सबसे अधिक 1035 मामले पटना में आए हैं। इसमें कहा गया है कि बिहार में वर्तमान में कोरोना के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 33122 है।

Related posts

राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप, अन्‍नदाताओं से किया ये बड़ा ऐलान

News Times 7

बिलासपुर में कांग्रेस की बूथ कमेटी गठन को लेकर हुई बैठक, लिया यह निर्णय

News Times 7

भारतीय सीमा से किशोर का अपहरण कर ले गई चीनी सेना, राहुल बोले- PM मोदी की बुजदिल चुप्पी ही उनका बयान है

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़