News Times 7
घोटाला

मुजफ्फरपुर में जाली नोट का धंधा करने वाले 4 कारोबारी गिरफ्तार, 11.50 लाख के नकली नोट बरामद

मुजफ्फरपुरः बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। दरअसल, जिला पुलिस ने भारी मात्रा में भारतीय नकली नोट के साथ चार कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी जयंत कांत ने इसकी पुष्टि की है।

पुलिस सुत्रों के अनुसार, जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मद पुर बलमी चौक के पास से गुप्त सूचना के आधार पर 11 लाख 50 हजार के नकली नोट बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही 4 कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से एक असम नंबर की कार भी बरामद हुई है।

एसएसपी जयंत कांत ने बताया कि इन कारोबारियों के तार नेपाल और बंग्लादेश से जुड़े हुए हैं। गिरफ्तार कारोबारी में से तीन छपरा और एक मुजफ्फरपुर जिले का रहने वाला है।

Related posts

भाजपा विधायक का निजी सहायक पैसे लेकर कोरोना मरीज को दिलाता था बेड ,हुआ घोटाले का पर्दाफाश

News Times 7

मनी लॉन्ड्रिंग केस के आरोपी, रॉबर्ट वाड्रा की अग्रिम जमानत के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची ED

News Times 7

उत्तराखंड की भाजपा सरकार का उजागर हुआ मोबाइल , पॉवरबैंक और साड़ी घोटाला

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़