News Times 7
बड़ी-खबर

पूर्वी चंपारण में आम के बगीचे से व्यक्ति का शव बरामद, गला रेतकर की गई हत्या

मोतिहारीः बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन थाना क्षेत्र से पुलिस ने सोमवार को आम के बगीचा से एक व्यक्ति का शव बरामद किया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मधुबन दक्षिणी पंचायत टोला सुबा सिंह स्थित दरबारी दास के पोखर के निकट आम के बगीचे से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान हाकिम सिंह के 40 वर्षीय पुत्र बबलू सिंह के रूप में की गई है। बबलू सिंह की तेज धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या की गई है।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Related posts

मोदी सरकार टैक्स के स्लैब मे जोड़ सकती है नया स्‍लैब, नौकरीपेशा को मिलेगी राहत

News Times 7

कर्नाटक की राजनीति हुई गर्म ,बीएस येदियुरप्पा ने जगदीश शेट्टार को बताया ‘धोखेबाज’, कहा- उनकी जीत मुश्किल

News Times 7

मथुरा से सात माह का चोरी हुआ बच्चा फिरोजाबाद में भाजपा की महिला पार्षद के घर से बरामद

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़