News Times 7
बड़ी-खबर

कांग्रेस नेता विजय शंकर मिश्र के निधन पर राज्यपाल एवं डॉ. मदन मोहन झा ने जताया शोक

पटनाः बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधान पार्षद विजय शंकर मिश्र के निधन पर राज्यपाल फागू चौहान एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

राज्यपाल फागू चौहान ने अपने शोक संदेश में कहा कि वे एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

वहीं बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने अपने शोक संदेश में कहा कि वह एक बेहद सरल और मृदुभाषी व्यक्ति थे। उनके निधन से कांग्रेस परिवार को गहरा दु:ख हुआ है। बिहार की राजनीति में उनकी कमी हमेशा खलेगी। ईश्वर उनकी आत्मा को चिर शांति प्रदान करें।

बता दें कि विजय शंकर मिश्र का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को निधन निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे। उन्होंने पटना सिटी के नूरपर इलाका स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। उनके परिवार में एक बेटी और एक बेटा हैं। वह 1986 से 1998 तक बिहार विधान परिषद के दो बार सदस्य रहे।

Related posts

बिहार में विधायिका के साथ भरी सभा में छेड़खानी, विधायिका ने जड़ा थप्पड़

News Times 7

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला-दल बदल कानून के तहत अयोग्य विधायक पूरे कार्यकाल तक मंत्री नहीं बन सकते हैं

News Times 7

यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट और 5 राज्यों की 6 विधानसभा सीटों के लिए भी आज वोटिंग

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़