News Times 7
क्राइम

राष्ट्रीय जनता दल की जिलाध्यक्ष नूतन उर्फ नीशू सिंह गिरफ्तार, पति को जहर देकर मारने का किया था प्रयास

भागलपुर : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष नूतन उर्फ नीशू सिंह को जोगसर पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ कोर्ट ने हत्या के प्रयास मामले को लेकर गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। उनके विरूद्ध 22 फरवरी 2018 को जोगसर इलाके के दीपनगर, कालिका राम गोल लेन निवासी पति वाजेश ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराया था। पति ने आरोप लगाया था कि उनके खाने वाले दलिया में नीशू ने जहर मिलाकर मारने का प्रयास किया था।

20 फरवरी को वाजेश को बेटी ने दलिया खाने को दिया, लेकिन उसने बताया दिया है कि मां ने उसमें सफेद पाउडर मिला दिया है। वाजेश ने दलिया खाने से इंकार कर दिया। भेद खुलने पर नीशू ने चुपके से जहर मिली हुई दलिया को काली पालिथिन में डालकर फेंक दिया।

(शनिवार को राजद नेत्री नीतू सिंह को आदमपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया)

Advertisement

वाजेश के मुताबिक पत्नी उससे तलाक चाहती है। संपत्ति के लिए केस भी कर रखा है। उनका आरोप है कि वह दूसरी शादी करना चाहती है। उनके दो बच्चे हैं। वाजेश के मुताबिक दोनों बच्चों का भविष्य खराब ना हो जाए। इसके लिए उसने कई बार पत्नी को समझाया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं है। इस कारण नीशू उसे रास्ते से हटाना चाहती है। इस विवाद को लेकर वाजेश ने कई बार वरीय अधिकारियों के यहां न्याय की गुहार भी लगाई थी।

2020 में नीशू सिंह ने पूर्व राजद सांसद सह युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल के सामने राजद की सदस्यता ग्रहण की थी। उन्हें डॉ. नीतेश कुमार यादव ने राजद में शामिल कराया था। नीशू जस्टिस फार विक्टिम फ्रंट की सचिव के साथ कई महिला सक्रिय थी। 2006 में सुल्तानगंज जिला परिषद के चुनाव में उत्तरी क्षेत्र से किस्मत भी आजमा चुकी थी। जोगसर पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

Ahead of Baaghi 3, deconstructing Shraddha Kapoor’s career graph

Admin

136 MLA पर दर्ज हैं क्रिमिनल केस, 41 फीसदी विधायक राजद में हैं.

News Times 7

भरोसा जीतकर 30 औरतों के नाम पर पर्सनल लोन लेकर अब्दुल हुआ फरार 

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़