News Times 7
क्राइमटॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

सहारा इंडिया के प्रमुख सुब्रत राय सहीत 12 पर नामजद केस दर्ज, 250 लोगों आवेदन पर दर्ज हुआ मामला

पटना. फुलवारी शरीफ थाने में सहारा इंडिया समूह के मालिक सुब्रत राय और उनकी पत्नी सपना राय समेत चेयरमैन और प्रबंध निदेशक समेत 12 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है. सहारा में जमा करोड़ों कि राशि का भुगतान नहीं होने से नाराज फुलवारी शरीफ के ढाई सौ अभिकर्ताओं और जमाकर्ताओं ने थाना में मामला दर्ज कराया है और भुगतान करने की मांग की है. इसको लेकर के पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया है

इसकी जानकारी देते हुए फुलवारी शरीफ थानाध्यक्ष सफिर आलम ने बताया कि लगभग ढाई सौ के आस पास लोगों द्वारा एक आवेदन दिया गया है. इसमें आवेदनकर्ताओं का कहना है कि सहारा में उन्होंने पैसा इन्वेस्ट किया था. उनकी मैच्योरिटी पूरी हो गयी है, लेकिन उनको मैच्योरिटी का पैसा नहीं मिल रहा है. आवेदकों ने कई स्तर से बात करने का प्रयास किया, लेकिन समाधान नहीं हुआ.

मामला दर्ज करने वाले विशाल ने बताया कि फुलवारी शरीफ में लगभग 1500 लोगों का सहारा भुगतान नहीं कर पाई है. उनकी मैच्योरिटी पूरी हो चुकी है और कई बार सहारा के चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन भुगतान नहीं हो सका. काफी दिनों के बाद फुलवारी शरीफ थाना में मामला दर्ज किया गया है. इसमें सहारा के मालिक समेत ब्रांच के मैनेजर तक को नामजद किया गया है. लगभग 12 लोग नामजद किए गए हैं

थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में आवेदन दिया गया है जिसमें सहारा इंडिया समूह के मालिक सुब्रत राय और उनकी पत्नी सपना राय समेत चेयरमैन और प्रबंध निदेशक समेत 12 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है. बहरहाल, फुलवारी शरीफ पुलिस ने सहारा के मालिक समेत बड़े बड़े अधिकारियों पर पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया है, लेकिन इस पर किस तरह की कार्रवाई कर पाती है यह देखने वाली बात होगी

Related posts

कोरोना वायरस की दूसरी लहर में पहली बार 1 दिन में दो लाख संक्रमण का आंकड़ा पार

News Times 7

घरेलू शराब कंपनियों को आयात शुल्क में कटौती से हो सकता है नुकसान, CIABC ने न्यूनतम आयात मूल्य व्यवस्था लागू करने का दिया सुझाव

News Times 7

टाइम्स नाऊ-सी वोटर ने ऑपिनियन पोल जारी,बंगाल में ममता बनर्जी की सत्ता में तीसरी बार वापसी तय

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़