News Times 7
टॉप न्यूज़ब्रे़किंग न्यूज़

मंदिर के नाम पर ‘चंदे की लूट’ के बाद अब अयोध्या में ‘जमीन की लूट’ कांग्रेस का सनसनीखेज आरोप

कांग्रेस नेता पार्टी के महासचिव और मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने एक निजी चैनल को दिए साक्षात्कार में भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा की भाजपा ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘चंदे की लूट’ और ‘जमीन की लूट’ पर जवाब देना चाहिए तथा पूरे प्रकरण की जांच करानी चाहिए.

उन्होंने उत्तर प्रदेश में भाजपा के कुछ विधायकों और स्थानीय प्रशासन के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के नाम का उल्लेख किया और दावा किया कि भाजपा के लोगों ने ‘रामद्रोह’ किया है जिसके लिए वे ‘पाप और शाप’ के भागी हैं. कांग्रेस के इस दावे पर फिलहाल भाजपा या उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई हैReduction in GST on items related to COVID lip service says Randeep  Surjewala

क्या है कांग्रेस के आरोप?
सुरजेवाला ने कहा, ‘पहले मंदिर के नाम पर चंदे की लूट की गई और अब संपत्ति बनाने की लूट हो रही है. साफ है कि भाजपाई अब रामद्रोह कर रहे हैं. जमीन की सीधे लूट मची हुई है. एक तरफ आस्था का दीया जलाया गया और दूसरी तरफ भाजपा के लोगों द्वारा जमीन की लूट मचाई गई है.’

उन्होंने दावा किया, ‘अब नया खुलासा हुआ है कि निर्माणधीन राम मंदिर के निकट की जमीनें भाजपा के विधायकों, महापौर, ओबीसी आयोग के सदस्य और प्रशासन के आला अधिकारियों द्वारा औने-पैमाने दाम पर खरीद ली गई हैं. यहां तक कि दलितों की जमीनों को भी हड़प लिया गया है. राम मंदिर मामले को लेकर न्यायालय का फैसला आने के बाद यह सब किया गया.’हरियाणा SI भर्ती परीक्षा लीक मामला: कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने उठाए  सवाल, हाई कोर्ट के जजों से जांच कराने की मांग उठाई | Haryana sub inspector  ...

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘ भगवान श्रीराम आस्था, विश्वास, मर्यादा और सनातन के प्रतीक हैं. लेकिन भाजपा के लोग उनके नाम पर भी लूट का धंधा चला रहे हैं. प्रधानमंत्री जी बताएं कि आप अपना मुंह कब खोलेंगे? प्रधानमंत्री को यह भी बताना चाहिए कि (वह) चंदे की लूट और जमीन की लूट की जांच कब कराएंगे?’कांग्रेस कार्य समिति की बैठक के बाद पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला  ने दिया ये बयान - Total Tv

विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9142802566

निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार ,UP, MP के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें –  9142802566 ,   1Newstimes7@gmail.com

Related posts

गोवा की रैली में सीएम केजरीवाल ने किया TMC पर बड़ा हमला ,बोले केजरीवाल

News Times 7

ये तीन बडे़ सरकारी बैंक भी अब हो जाऐंगे प्राईवेट जानिए कौन-कौन

News Times 7

अभी और सताएगी ठंड, जान लें अपने शहर के मौसम का हाल

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़