News Times 7
टॉप न्यूज़ब्रे़किंग न्यूज़रेप

नौकरी देने के नाम पर भाजपा विधायक ने किया महिला के साथ दुष्कर्म, किया था शादी का वादा

भाजपा के राजस्थान से एक विधायक के ऊपर नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म के बाद शादी का वादा कर मुकरने का आरोप लगा है गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक प्रताप गमेती एक बार फिर विवादों में है. प्रताप गमेती पर फिर से एक महिला ने शादी का झांसा देकर रेप करने के गंभीर आरोप लगाए हैं. इस मामले में उदयपुर पुलिस में महिला के परिवाद पर एमएलए प्रताप गमेती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. पीड़िता ने उदयपुर के अंबामाता थाने में बुधवार को विधायक गमेती के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. पुलिस ने देर रात मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल मुआयना करा लिया है. मामले की जांच सीआईडी सीबी को सौंपी गई है.

मध्य प्रदेश की महिला का आरोप, राजस्थान से BJP विधायक ने शादी का झांसा देकर किया  रेप | Madhya Pradesh Woman files rape case against Gogunda Udaipur MLA  Pratap Lal Gameti - Hindi Oneindia

पुलिस के अनुसार महिला ने भाजपा विधायक प्रताप गमेती पर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का आरोप है कि अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर विधायक प्रताप गमेती ने उससे दोस्ती के लिए हाथ बढ़ाया. फिर शादी का झांसा देते हुए उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया. इस महिला ने उदयपुर एसपी को परिवाद सौंप पर अपनी शिकायत दर्ज कराई थी.

शादी की बात करने पर अब धमकियां दी जाती है
इस शिकायत के आधार पर एक्टिव मोड में आई उदयपुर पुलिस ने देर रात तक पीड़ित महिला के बयान दर्ज करते हुए मेडिकल कराया. फिर विधायक प्रताप गमेती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली. पुलिस ने महिला के बयान ले लिए हैं और अब उसी के आधार पर अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है. महिला का कहना है कि विधायक प्रताप गमेती ने उसे कई बार झांसा दिया है और शादी की बात करने पर अब उसे धमकियां दी जाती है.

BJP विधायक प्रताप लाल पर रेप का केस:मध्यप्रदेश की महिला ने लगाया दुष्कर्म  का आरोप, कहा- शादी का झांसा देकर 3 साल से कर रहा था यौन शोषण - Arya Samay

जयपुर में भी वह विधायक के साथ कई दिन गुजार चुकी है
पीड़ित महिला ने उदयपुर एसपी को दिए परिवाद में बताया कि दोस्ती करने के बाद विधायक प्रताप गमेती उससे फोन पर संपर्क में रहने लगा. विधायक प्रताप गमेती लगातार उसकी तारीफ करता था. विधायक ने उसके घर आना जाना शुरू कर दिया. इस दौरान विधायक प्रताप गमेती ने शादी करने का भी वादा किया और दोनों के बीच संबंध बनने लगे. महिला ने बताया कि उदयपुर के अलावा जयपुर में भी वह विधायक के साथ कई दिन गुजार चुकी है.

 

पीड़िता ने कहा शादी करना चाहती है वह
पीड़ित महिला अब पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही है. महिला का कहना है कि प्रताप गमेती ने उससे शादी का वादा किया था. ऐसे में वह सिर्फ उनसे शादी करना चाहती है. यदि वह इस पर तैयार नहीं होते हैं तो उसे धोखे में रखने के मामले में पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए.

मुश्किल में BJP विधायक! रेप का आरोप लगा बोली पीड़िता- दिया था शादी का झांसा  - Jansatta

गमेती पर पहले भी लग चुके हैं गंभीर आरोप
उल्लेखनीय है कि विधायक प्रताप गमेती पर करीब नौ-दस महीने पहले मध्यप्रदेश की बीजेपी की एक महिला नेता ने भी आरोप लगाये थे. उसने भी विधायक गमेती के खिलाफ शादी का झांसा देकर रेप करने की शिकायत दी थी. गमेती गोगुंदा से लगातार दूसरी बार विधायक चुने गये हैं.

विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9142802566

निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार ,UP, MP के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें –  9142802566 ,   1Newstimes7@gmail.com

Related posts

देश की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स को सिंगूर मामले में बड़ी जीत ,पश्चिम बंगाल सरकार को देने होंगे ₹766 करोड़, ट्रिब्यूनल का फैसला

News Times 7

वेबसाइट्स पर पेड रेटिंग्स के खिलाफ उठाएगी बड़ा कदम

News Times 7

भारत में TikTok की एंट्री फिर से

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़