News Times 7
टॉप न्यूज़ब्रे़किंग न्यूज़

टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस गोवा में ममता बनर्जी की उपस्थिति में तृणमूल कांग्रेस में हुए शामिल

टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की उपस्थिति में तृणमूल कांग्रेस में आज शामिल हो गए, इससे पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस नफीसा अली और मृणालिनी देशप्रभू  ने ‘दीदी’ की मौजूदगी में टीएमसी का दामन थामा। इस मौके पर सांसद डेरेक ओ ब्रायन भी मौजूद रहे। ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। टीएमसी ने ट्वीट कर कहा कि हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि नफीसा अली और मृणालिनी देशप्रभु आज हमारे माननीय अध्यक्ष की उपस्थिति में गोवा तृणमूल कांग्रेस परिवार में शामिल हुईं। हम दोनों का तहे दिल से स्वागत करते हैं। Image

मैं यहां सत्ता हथियाने नहीं आई- ममता
वहीं, राजधानी पणजी में पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए सीएम ममता ने कहा, मैं आपकी बहन की तरह हूं। मैं यहां सत्ता हथियाने नहीं आई हूं। अगर हम मुसीबत के समय में लोगों की मदद कर सकें तो यह मेरे दिल को सुकून पहुंचाता है। आप अपना काम करें और हम इसमें आपकी मदद करेंगे। ‘दीदी’ ने कहा, बंगाल बहुत मजबूत राज्य है। मैं गोवा को भविष्य में एक मजबूत राज्य बनते देखना चाहती हूं। मैं गोवा की एक नई सुबह देखना चाहती हूं। कोई पूछ रहा है ‘ममता जी बंगाल में हैं, गोवा में कैसे क्या करेंगी?’ क्यों नहीं? मैं भारतीय हूं, मैं कहीं भी जा सकता हूं। आप कहीं भी जा सकते हैं। बंगाल की सीएम ने कहा मैं धर्मनिरपेक्षता में विश्वास करती हूं। मैं एकता में विश्वास करती हूं। मेरा मानना है कि भारत हमारी मातृभूमि है। अगर बंगाल मेरी मातृभूमि है, तो गोवा भी मेरी मातृभूमि है।Image

विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9142802566

निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार ,UP, MP के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें –  9142802566 ,   1Newstimes7@gmail.com

Related posts

हसीनाओं के काले कारनामों से सावधान, कोडरमा पुलिस ने हनी ट्रैप के जरिए ब्लैकमेल कर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया

News Times 7

योगी के तर्ज पर रेखा,भाजपा विधायक तरविंदर सिंह मारवाह ने दुकानों पर नेमप्लेट लगाने की मांग

News Times 7

भारत सरकार ने सिंधु नदी का पानी रोका तो पाक‍िस्‍तान घुटने पर आया, औपचारिक रूप से मोदी सरकार से अपील की है कि इस फैसले पर करें पुनर्विचार

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़