News Times 7
टॉप न्यूज़ब्रे़किंग न्यूज़

शाह ने ठोका फिर से उत्तरप्रदेश में जीत का दावा ,कहा – योगी जी को फिर चुने, हम यूपी को नंबर एक राज्य बना देंगे

भाजपा उत्तर प्रदेश 2022 चुनाव में जीत के लिए चार करोड़ सदस्य बनाने के लक्ष्य के मिशन पर काम कर रही है वही आज लखनऊ में अमित शाह ने फिर से उत्तरप्रदेश में जीत का दम भरते हुए कहा की योगी जी को फिर चुने, हम यूपी को नंबर एक राज्य बना देंगे दरसअल गृहमंत्री अमित शाह का लखनऊ पहुंचने पर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, स्वतंत्र देव सिंह, धर्मेंद्र प्रधान, राधमोहन सिंह, केशव मौर्य, दिनेश शर्मा, अनुराग ठाकुर ने भव्य स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को लखनऊ में विधानसभा चुनाव में भाजपा के चुनावी अभियान का आगाज किया। वृंदावन योजना स्थित डिफेंस एक्सपो मैदान में शाह ने अवध क्षेत्र के शक्ति प्रभारियों और संयोजकों को बूथ जीत का मंत्र भी दिया। साथ ही प्रदेश में भाजपा के चार करोड़ सदस्य बनाने के लक्ष्य के साथ सदस्यता अभियान की शुरुआत भी की।

CRPF का खुलासा, शाह और योगी के जान को खतरा - NewsExpress
अमित शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं को लगभग आधे घंटे तक संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षियों पर भी करारे हमले किए और कई सवाल भी पूछे। उन्होंने बताया कि कैसे भाजपा ने पांच साल में प्रदेश की स्थिति को सुधारने का काम किया। पढ़ें अमित शाह के संबोधन की प्रमुख बातें…

अमित शाह के संबोधन की खास बातें
आज मैं यहां भाजपा की सदस्यता कार्यक्रम की शुरुआत कराने आया हूं। आज मैं यहां आया हूं तो आपको जरूर स्मरण कराना चाहूंगा कि यह बाबा विश्वनाथ और भगवान राम, कृष्ण, भगवान बुद्ध, महाराजा सुहेलदेव और कबीर की भूमि है।
भाजपा ने यूपी को उसकी पहचान दिलाने का काम किया है।
भाजपा ने यूपी को बहुत आगे ले जाने का काम किया है। भाजपा ने पहली बार सिद्ध किया है कि सरकारें परिवारों के लिए नहीं गरीब से गरीब व्यक्ति के लिए होती हैं।
भाजपा ने उत्तर प्रदेश को अपनी पहचान वापस दिलाने का कार्य किया है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश को देश का सबसे प्रमुख राज्य बनने की दिशा में बहुत आगे ले जाने का कार्य किया है।
अखिलेश जी ये हिसाब उत्तर प्रदेश की जनता को दीजिए कि पिछले 5 साल में आप विदेश कितने दिन रहे? बीते दिनों कोरोना आया, यूपी में बाढ़ आई, आप कहां थे? इसका हिसाब दे दीजिए। इन लोगों ने शासन स्वयं के लिए, परिवार के लिए और अपनी जाति के लिए किया है, इसके अलावा किसी के लिए शासन नहीं किया।
दोस्तों आप दिवाली के दिन ‘मेरा परिवार भाजपा परिवार’ के तोरण से अपने द्वार को सजाइए और भाजपा को अपना समर्थन दीजिए।UP: सीएम योगी का 49वां जन्मदिन आज, PM मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने फोन पर  दी बधाई | Cm yogi 49th birthday today keshav prasad maurya congratulate by  tweet | TV9 Bharatvarsh
आज किसी की हिम्मत नहीं है पलायन कराने की। पहले हर जिले में दो-तीन बाहुबली थे लेकिन आज दूरबीन लेकर भी देखता हूं तो कोई बाहुबली नजर नहीं आता।
आज 16 साल की बच्ची भी गहने लादकर रात 12 बजे भी स्कूटी पर निकल सकती है।
मोदी जी ने प्रदेश के हर घर में बिजली पहुंचाई। हमने 11 करोड़ घरों में गैस पहुंचाया, जिसे पहले लोग मजाक समझते थे। 10 करोड़ लोगों को घर देने का लक्ष्य रखा है जो जल्द पूरा होगा।
दोस्तों हम 2022 में फिर से 300 से ज्यादा सीटें लाएंगे।
आप लोगों ने 2019 में दोबारा और 2017 में भाजपा की सरकार बनवाई। मोदी जी अगर पूर्ण बहुमत के साथ दो बार जीते हैं तो उसका पूरा श्रेय यूपी की महान जनता को जाता है। दिल्ली का रास्ता लखनऊ से ही होकर जाता है।
आपने दोबारा दो-तिहाई बहुमत से जिताया तो मोदी जी ने मंदिर का शिलान्यास कर दिया और देखते ही देखते मंदिर बन जाएगा।
अखिलेश एंड कंपनी तो पांच हजार रुपये देने से भी चूक गए और कहते थे कि  मंदिर वहीं बनाएंगे तारीख नहीं बताएंगे।
हमारा वादा रहता था कि कश्मीर से धारा 370 हटाएंगे, हम हर बार इसे अपने चुनावी वादे में रखते थे। जब हमारी सरकार बनी तो हमने इसे हटा दिया। भाजपा जो कहती है वो करती है।4 साल पूरे होने पर योगी बोले- UP में नहीं हुआ कोई दंगा, अपराधियों पर एक्शन  बना मॉडल - Up cm yogi adityanath press conference government four years  live updates - AajTak

Advertisement

2017 में जब यूपी हमें मिला था तो इसकी अर्थव्यवस्था सातवें नंबर पर थी लेकिन अब ये दूसरे नंबर है।
ईज ऑफ डूइंग में 14वां स्थान था और अब दूसरे स्थान पर यूपी है।

बेरोजगारी आप 18 प्रतिशत छोड़ गए थे अब 4 प्रतिशत है।
2022 से पहले यूपी में 40 मेडिकल कॉलेज होंगे।
पहले धान की खरीद पर 17 हजार करोड़ भुगतान होता था अब 38 हजार करोड़ होता है।
हवाई अड्डे चार थे अब नौ बन गए हैं। एक्सप्रेसवे भी बने।
कोरोना में यूपी को जिस प्रकार से योगी जी ने प्रबंधन किया, उन्होंने ढेर सारी मौतों को रोकने का काम किया योगी जी ने।
सबसे ज्यादा अस्पताल यूपी में बने, 400 ऑक्सीजन प्लांट लगने वाले हैं 193 लग चुके हैं।
यूपी में अपराध के क्षेत्र में भयंकर सुधार किया योगी जी ने।
एक लाख से ज्यादा पुलिसकर्मियों की भर्ती की गई। इसमें कोई भ्रष्टाचार भी नहीं है।
8 नए विवि, 77 कॉलेज, 250 इंटर कॉलेज बने। नई पीढ़ी तैयार करने की व्यवस्था योगी जी ने की।
आपने सपा, बसपा और भाजपा का भी शासन देखा। सपा बसपा पारीवारिक पार्टियां हैं, सिर्फ भाजपा ही यूपी के 22 करोड़ लोगों का सम विकास करने का माद्दा रखती है।
पिछली पार्टियां इतना गड्ढा छोड़ गए कि किसी के बस की नहीं थी इन्हें भरना लेकिन भाजपा ने दिखाया कि ये कैसे होता है।प्रियंका गांधी के 'राम सबके हैं' पर बोले CM योगी- ये सद्बुद्धि पहले क्यों  नहीं आई - ram mandir bhoomi pujan pm narendra modi cm yogi adityanath  exclusive interview - AajTak
अभी यूपी में बहुत कुछ करना बाकी है। हम फिर से घोषणापत्र लेकर आएंगे और उसे शत-प्रतिशत 2027 में करके दिखाएंगे।
मैं कहने आया हूं कि आप एक बार फिर 2022 में भाजपा को 300 के पार करा दीजिए यूपी को नंबर एक पर लाकर दिखाएंगे।
प्रधानमंत्री तो यूपी की जनता को मां के जैसे बच्चे को जो चाहिए वो यूपी की जनता को देंगे।
मोदी जी को 2024 में एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाना है तो योगी जी को 2022 में एक बार फिर लाना है।
अमित शाह ने आखिरी में कहा कि मोदी जी को लाने के लिए योगी जी को एक बार फिर 300 से ज्यादा सीटें देकर लाना है और फिर हम आपको यूपी को नंबर एक राज्य बनाकर देंगे।

सीएम योगी ने कहा…
भाजपा के शक्ति केंद्र प्रभारी और संयोजक सम्मेलन का आगाज करते हुए सीएम योगी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जो कहा वो किया। अयोध्या विवाद का भी निपटारा हुआ। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता लगा और मेहनत की तो दूसरी बार केंद्र में आई और 2017 में यूपी में आई।अवध प्रांत हमारे लिए हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। भगवान राम का जन्मस्थान अयोध्या भी यहीं आता है। आज जब गृहमंत्री का आगमन यहां हुआ है तो यहां के लोग बहुत भाग्यशाली हैं। पूरी दुनिया अयोध्या के दीपोत्सव के कार्यक्रम को देखेगी, इससे पहले वहां एक संपर्क कार्यकर्म भी होगा।भ्रष्टाचारियों के दिल में योगी जी का भय है, जिसकी वजह से कम हुआ भ्रष्टाचार:  अमित शाह | Home minister Amit Shah and cm Yogi laid foundation stone of UP  State Institute

Advertisement

विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9142802566

निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार ,UP, MP के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें –  9142802566 ,   1Newstimes7@gmail.com
Advertisement

Related posts

400 करोड़ रुपये के सिटी बैंक घोटाले के कथित मास्टरमाइंड शिवराज पुरी की हुई मौत

News Times 7

शिक्षा विभाग में निकली पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती जानिए कैसे

News Times 7

योगीराज में चरम पर लवजिहाद ,लखनऊ में हिंदू महिला पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बना, घर में घुसकर किया शारीरिक शोषण

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़