News Times 7
टॉप न्यूज़ब्रे़किंग न्यूज़

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अखिलेश और राजभर का हुआ गठबंधन ,राजभर बोले- भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए साथ आए

आने वाले उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव सपा और सुभासपा का गठबंधन प्रदेश की राजनीती में हलचल पैदा कर दिया है दरसअल ओमप्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी में गठबंधन हो गया है। इसका एलान सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने प्रेस कांफ्रेंस कर किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता परेशान है। हमारी अखिलेश यादव के साथ सहमति बन गई है। लोग भाजपा से परेशान हैं। हम उन्हें सत्ता से हटाने के लिए साथ आए हैं।

बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं में 14 सीटों पर सहमति बनी है। राजभर ने बुधवार को अखिलेश यादव से मुलाकात की। इसके पहले राजभर के भाजपा से गठबंधन करने के कयास लगाए जा रहे थे।

BJP used SBSP chief Om Prakash Rajbhar for votes: Akhilesh Yadav | Lucknow  News - Times of India
सपा ने ट्वीट कर इसकी घोषणा कर दी है। ट्वीट में कहा गया है कि वंचितों, शोषितों, पिछड़ों, दलितों, महिलाओं, किसानों, नौजवानों, हर कमजोर वर्ग की लड़ाई समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी मिलकर लड़ेंगे। सपा और सुभासपा आए साथ, यूपी में भाजपा साफ!

Advertisement

अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद राजभर ने बयान दिया कि आज अखिलेश यादव से मुलाकात हुई। हमने गठबंधन के लिए सपा, बसपा, कांग्रेस और भाजपा को निमंत्रण दिया था। अखिलेश यादव ने हमारे न्योते को स्वीकार किया। हमारी उनसे एक घंटे बात हुई। 27 तारीख को महापंचायत रखी गई है जिसमें वंचित, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग के लोग शामिल होंगे। सीटों के लिए 27 के बाद बैठ कर बात कर लेंगे। उन्होंने कहा कि सपा एक सीट भी नहीं देगी तो भी हम उनके साथ रहेंगे।Former Chief Minister Akhilesh Yadav said aim of Samajwadi Party is to  remove the BJP government in 2022 - जानिए अखिलेश यादव ने क्यों किया सपा को  400 सीटें मिलने का दावा,

राजभर ने कहा कि इस समय प्रदेश में भाजपा नफरत की राजनीति कर रही है। व्यापारी और नौजवान सभी परेशान हैं। उन्होंने ये भी कहा कि भागीदारी संकल्प मोर्चा में सीटों का विवाद नहीं है।

Advertisement

कहा था, भाजपा से सशर्त गठबंधन को तैयार
इसके पहले भाजपा से गठबंधन को लेकर राजभर ने कहा कि वह भाजपा के साथ सशर्त गठबंधन करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा था कि हमने सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट लागू करने और पूर्ण शराब बंदी सहित सात सूत्री मांग रखी। अगर वो हमारी मांगों पर सहमत होते हैं तो गठबंधन करेंगे। हालांकि, बुधवार को उन्होंने सपा से गठबंधन का एलान कर दिया।UP चुनाव 2022 के लिए सपा-सुभासपा आए साथ, राजभर बोले- अबकी बार भाजपा साफ

विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9142802566

निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार ,UP, MP के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें –  9142802566 ,   1Newstimes7@gmail.com
Advertisement

Related posts

प्रकाश जावड़ेकर- अफवाह फैलाना किसी हाल में प्रेस की स्वतंत्रता का हिस्सा नहीं है।

News Times 7

मध्यप्रदेश – कांग्रेस ने जारी की 15 प्रत्याशियों की सूची

News Times 7

दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को जी20 समिट का किया जाएगा आयोजन , केंद्रीय मंत्री करेंगे स्वागत

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़