News Times 7
ब्रे़किंग न्यूज़मौसम 

उत्तरप्रदेश में आफत बनी बारिश, जगह-जगह हादसे में गई ,पांच बच्चों समेत 16 की जान

दिल्ली की तरह उत्तरप्रदेश में भी बारिस का सितम जारी है आफत बनकर बादल बरस रहे है ,उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में पिछले 24 घंटों से हो रही  मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. अलग-अलग जगहों पर मकान ढहने और दीवार गिरने की वजह से अब तक 16 लोगों की जान जा चुकी हैं, जबकि कई घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बारिश की वजह से हुए जानमाल के नुकसान पर शोक प्रकट करते हुए अधिकारियों को पीड़ितों की आर्थिक मदद और उपचार की सुविधा मुहैया करवाने के निर्देश दिए हैं.Rain wreaks havoc in Jaunpur four people including three of the same family  died due to house collapse - जौनपुर में बारिश का कहर, मकान गिरने से एक ही  परिवार के तीन

विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9142802566

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक जौनपुर और फतेहपुर में मकान की छत और दीवार गिरने से चार-चार लोगों की मौत हुई है. बाराबंकी में दो, अमेठी में दो, कौशांबी, सीतापुर, अयोध्या और रायबरेली में एक-एक लोगों की मौत की सूचना हैं. जौनपुर के सुजानगंज क्षेत्र के सरायखानी गांव में कच्चे मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हैं. भरत लाल जायसवाल (40), उनकी पत्नी गुलाबा देवी (36) और 9 साल की बच्ची साक्षी की मौत हो गई.UP Weather: हथिया नक्षत्र से पहले ही लखनऊ समेत कई इलाकों में जोरदार बारिश,  ऑरेंज अलर्ट भी जारी

फतेहपुर में तीन हादसों में चार की मौत
फतेहपुर में पिछले 48 घंटों से लगातार हो रही बारिश लोगों पर आफत बनकर टूटी है. जिले के तीन अलग-अलग जगहों पर ढही कच्ची दीवार व छत के मलबे में दबकर तीन बच्ची समेत चार की मौत हो गई. दंपति समेत तीन लोग गंभीर घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. Flood Situations in UP, यूपी में बाढ़ के हालात - Navbharat Timesसुल्तानपुर घोष के दरियापुर गांव में 13 साल की गुड़िया व 3 साल की मुस्कान की मौत हुई. कल्यानपुर के महरहा गांव में 2 साल की कोमल की मौत हो गई और दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए. ललौली थाना क्षेत्र के जजरहा गांव में 26 साल के राकेश की मौत हो गई. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. राजस्व अधिकारी घाटना स्थल पर पहुंच हर संभव मदद का आश्वासन दिया है.Heavy Rain In Varanasi water logging in many places - वाराणसी में दो दशक  बाद रिकार्ड तोड़ बारिश, पूर्वांचल में छह की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद Video

बाराबंकी में पिता-पुत्र की मौत
बाराबंकी में भी पिछले 12 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश ने दो लोगों की जान ले ली. रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र के बसैगापुर गांव में कच्ची दीवार गिरने से पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई.  ग्रामीणों ने मलबे को खोदकर पिता और पुत्र का शव निकाला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. कच्चे मकान के मलबे में दबने से तिलोई में एक बच्ची की मौत तो गौरीगंज में अधेड़ की मौत हो गई.उत्तर प्रदेश में बारिश का कहर जारी, अभी इतने दिन तक लोगों के लिए बनी रहेगी  आफत... > Ujjawal Prabhat | उज्जवल प्रभात

इन जिलों में भी गयी जान
अयोध्या में भी लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. थाना पूराकलंदर के दोस्तपुर गांव में घर की कच्ची दीवार गिरने से वृद्ध महिला की मौत हो गई. वृद्ध महिला की समधन व उसका पोता घायल हो गए. सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. Rain In Shekhawati Sikar Rajasthan - शेखावाटी में मौसम हुआ मेहरबान, कहीं  राहत तो कहीं आफत बनी बारिश, निचले इलाकों में भरा पानी | Patrika News कौशांबी में भी लगातार हो रही बारिश के कारण एक मकान गिर गया जिसके मलबे में दब कर पत्नी की मौत गई जबकि पति का इलाज़ चल रहा है. घटना चायल तहसील के बिरनेर गांव की है. उधर सीतापुर के महमूदाबाद कोतवाली इलाके के नवाबपुर में तेज हवाओं व बारिश के चलते दीवार गिरने से मलबे में दबकर भाई की मौत हो गई जबकि तीन बहनें गम्भीर रूप से घायल हैं.Dust Storm And Heavy Rain In Uttar Pradesh, 38 People Killed - यूपी में  आंधी-बारिश बनी आफत, मरने वालों की संख्या 38 हुई - Amar Ujala Hindi News Live

निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार ,UP, MP के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें –  9142802566 ,   1Newstimes7@gmail.com

Related posts

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किसानों को फसल नुकसान के दावों का भुगतान शुरू

News Times 7

नई दिल्ली के शास्त्री नगर में मची अफरा-तफरी ,4 मंजिला इमारत अचानक धड़धड़ाकर गिरा

News Times 7

पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में 12 किमी प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ रहा है तूफान असानी

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़