News Times 7
ब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

सपा सांसद के विवादित बोल -स्वतंत्रता सेनानियों की तुलना तालिबानी लड़ाकों से करने वाले सांसद के खिलाफ केस दर्ज

संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर रहमान ने स्वतंत्रता सेनानियों के ऊपर विवादित बयान दिया है ,दरसअल इसकी इस मामले को वहाँ के भाजपा नेता तूल देते हुए सांसद महोदय के बातो को रखा उन्होंने बताया की सपा सांसद डॉ. बर्क ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की तुलना अफगानिस्तान में आतंक मचा रहे तालिबानी लड़ाकों से की है। इसी तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई है।

Maulana Sajjad Nomani Supports Taliban: After SP leader AIMPLB spokesperson  Maulana Sajjad gives statement in favor of Taliban: 'उनका अंदाज दुनिया ने  देखा, वे काबुल की सरजमीं को चूम रहे हैं...' सपा
पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने बताया कि मंगलवार की देर रात को सांसद शफीकुर्रहमान बर्क और दो अन्य के ख़िलाफ केस दर्ज किया गया है।
सांसद ने कुछ मीडिया चैनल से बातचीत करते हुए कहा था कि तालिबानी अपनी आजादी के लिए लड़ रहा है। जैसे भारत में अंग्रेजों के खिलाफ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने लड़ाई लड़ी थी। Taliban UP MLA FIR : Indian Freedom fighter's से की Taliban की तुलना....

एसपी चक्रेश मिश्रा ने कहा कि तालिबान भारत सरकार द्वारा घोषित एक आतंकवादी संगठन है, इस तरह के बयान देशद्रोह की श्रेणी में आते हैं। उपरोक्त लिखित तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ धारा-124 ए, 153ए और 295ए आईपीसी के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।

http://आप हमारे फेसबुक पेज से भी जुड़े जहाँ खबरे सबसे पहले मिलती है https://www.facebook.com/Newstimes7.Bihar/?ref=pages_you_manage

केस दर्ज होने के बाद सपा सांसद शफीकुर्रहमान ने बुधवार को सफाई दी। शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि मैंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया। ये बिल्कुल ग़लत है। मैंने कहा था कि मैं इस मुद्दे पर कुछ नहीं कह सकता। उस मुल्क़ से या तालिबान से मेरा क्या संबंध…मैं न तालिबान के साथ हूं, न मैं उसकी सराहना करता हूं, न मैंने इसके संबंध में कोई बयान दिया।

आपको बता दें कि सपा सांसद शफीकुर्रहमान ने मंगलवार को तालिबानी लड़ाकों को देश के स्वतंत्रता सेनानियों की तरह बताया था। संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर रहमान बर्क ने कहा था कि जब भारत ब्रिटिश शासन के अधीन था, तब हमारे देश ने आजादी के लिए लड़ाई लड़ी थी। अब तालिबान अपने देश को आजाद करके चलाना चाहता है। तालिबान एक ऐसी ताकत है जिसने रूस और अमेरिका जैसे मजबूत देशों को भी अपने देश में बसने नहीं दिया।

स्वाधीनता सेनानियों से माफी मांगे सपा सांसद : भाजपा
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि संभल से सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने स्वतंत्रता सेनानियों की तुलना तालिबानी आतंकियों से कर स्वाधीनता सेनानियों का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि शफीकुर्रहमान का बयान उनकी मानसिकता को दर्शाता है। इसके लिए सपा और शफीकुर्रहमान को स्वतंत्रता सेनानियों, उनके आश्रितों और प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।फाइल फोटो

निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार ,UP, MP के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें –  9142802566 ,   1Newstimes7@gmail.com

 

Related posts

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में सीनेट सदस्यों के चुनाव की संभावित तिथि 30 नवंबर निर्धारित

News Times 7

आंखों से भी हो सकता है Corona संक्रमण, मास्क के साथ चश्मा पहनना भी जरूरी,

News Times 7

जया बच्चन ने रविकिशन से कहा- जिस थाली में खाते हैं, उसमें छेद नहीं कर सकते

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़