News Times 7
ब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

सीमा विवाद पर रार है जारी गृहमंत्री की दखल के बाद सुलझेगा मामला, शाह ने की असम और मिजोरम के मुख्यमंत्रियों से बात

सिमा विवाद का मसला इतना आसानी से सुलझता नजर नहीं आ रहा है ,क्योकिअसम के मुख्यमंत्री पर मिजोरम पुलिस ने केस दर्ज किया है जहा अब ये मामला उलझता नजर आ रहा है, गृहमंत्रालय लगातार इस पर नजर बनाए हुए है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और ज्यादा सक्रिय हो गए हैं। अमित शाह ने रविवार को दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात कर बातचीत के जरिए मामला सुलझाने की अपील की है।  उन्होंने मिजोरम के लोगों से अपील की है कि स्थिति को किसी भी तरह बिगड़ने न दें। ऐसे में अब दोनों राज्यों के बीच शांति बहाली की उम्मीदें की जा रही हैं।असम-मिजोरम के बीच सीमा विवाद सुलझाने पर बनी सहमति, जानिए क्या है विवाद -  Assam and Mizoram agreed to resolve border dispute | Dailynews

मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने ट्विटर पर कहा, “केंद्रीय गृह मंत्री और असम के मुख्यमंत्री के साथ टेलीफोन पर हुई चर्चा के अनुसार, हम मिजोरम-असम सीमा मुद्दे को सार्थक बातचीत के जरिए सुलझाने पर सहमत हुए हैं।”Mizoram समाचार | पर नवीनतम समाचार Mizoram

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने वाली मिजोरम पुलिस अब वापस लेने का विचार कर रही है। मिजोरम के मुख्य सचिव लालनुनमाविया चुआंगो ने कहा है कि वह सीमा विवाद को लेकर असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ दर्ज केस पर फिर से विचार करेंगे। चुआंगो ने दावा किया कि उन्हें और मुख्यमंत्री जोरमथांगा को हिमंत बस्वा सरमा के खिलाफ प्राथमिकी की जानकारी नहीं थी।Assam Mizoram Border Disputes, Assam Government Advisory People Of Assam  Are Advised Not To Travel To Mizoram - सीमा विवाद: असम सरकार ने कहा- मिजोरम  की यात्रा न करें, जारी की एडवाइजरी -

सीएम सरमा बोले- किसी भी जांच के लिए तैयार
वहीं, एफआईआर दर्ज होने पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि वह किसी भी जांच में शामिल होने के लिए तैयार हैं। उन्होंने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा कि उन्हें किसी भी जांच में शामिल होने पर खुशी मिलेगी। हालांकि,  उन्होंने सवाल किया कि यह जांच किसी तटस्थ जांच एजेंसी के जरिए क्यों नहीं की जा रही है।

निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार ,UP, MP के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें –  9142802566 ,   1Newstimes7@gmail.com11

 

Related posts

CCTV कैमरे लगा कर शराब पीने वालों पर पैनी नजर सरकार ,हर पंचायत में लगाए जाएंगे 100 कैमरे

News Times 7

एक देश दो झंडे वाली सियासत को आगे करते हुए तिरंगा हाथ में लेने से इनकार-महबूबा मुफ्ती

News Times 7

बिहार बोर्ड के इंटर में नामांकन की दूसरी सूचि हुई जारी, परीक्षा फॉर्म भरने की डेट बढ़ी

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़