News Times 7
ब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

भाजपा ने मदरसो को बताया आतंक की पाठशाला ,मांझी ने किया भाजपा पर ही पलवार

बांका के मदरसे में हुए बेम धमाके के बाद बिहार की सियासत गरमा गई गई है जहा भाजपा मदरसों को आतंक की पाठशाला बोली तो वही मांझी ने भाजपा पर तंज कस्ते हुए अपने ट्वीट में लिखा, ‘जब भी दलित लोगों के बाल-बच्चे पढ़ाई करते हैं, उसे नक्सली बता दिया जाता है और मुसलमानों के बच्चे मदरसों में पढ़ते हैं तो उसे आतंकवादी कह दिया जाता है. भाई साहब ऐसी मानसिकता से निकलिए. यह राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए सही नहीं है. ऐसी सोच समाज को तोड़ने वाली है. ऐसी बातों का मैं व्यक्तिगत रूप से पुरजोर खंडन करता हूं.’

बीजेपी नेता ने बताया था मदरसे में होती है आतंक की पढ़ाई
बांका के मदरसे में हुए बम विस्फोट के बाद सियासत उस समय तेज हो गई, जब बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने मदरसे को आतंकवाद की पढ़ाई का केंद्र बताया था. बचौल ने कहा था कि यहां जिस तरह से बम ब्लास्ट हुआ है वो सवालों के घेरे में है. निश्चित रूप से यहां बड़ी घटना को अंजाम देने की कोशिश हो रही थी.बांकाः ताला लगे मदरसा में विस्फोट, गर्मायी सियासत, भाजपा-जदयू ने एक-दूसरे पर किए हमले, जानें मामला

जेडीयू ने भी बीजेपी के बयान का किया विरोध

बीजेपी नेता के बयान से गरमाई बिहार की सियासत में जीतन राम मांझी के बयान के साथ जेडीयू ने भी विरोध शुरू कर दिया है. जेडीयू नेता और अल्पसंख्यक मंत्री जमा खान ने विरोध दर्ज करते हुए कहा कि बीजेपी विधायक को शायद मंदिर और मस्जिद के बारे में पता नहीं शायद इसलिए बयान दे रहे हैं. मंदिर में पूजा और मस्जिद में सिर्फ नमाज अता की जाती है.

निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार ,UP, MP के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें –  9142802566 ,   1Newstimes7@gmail.com

 

Related posts

नीतीश ने लालू-राबड़ी पर साधा निशाना, अपहरण-नरसंहार चाहते हैं तो उन्हें वोट दें, विकास चाहिए तो NDA को जिताएं…

News Times 7

बिहार में खत्म हुआ महागठबंधन कांग्रेस के भक्त चरण दास का बड़ा ऐलान

News Times 7

सोनिया गांधी इतिहास करेगा आपकी चुप्पी पर फैसला-कंगना रनौत

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़