News Times 7
आंदोलनब्रे़किंग न्यूज़

किसान आंदोलन को समर्थन देने पानीपत से 500 गाड़िओ के काफिले के साथ किसान रवाना ,काफिले पर फूलो की बारिश

किसानों के समर्थन में करनाल,अंबाला के बाद गुरुवार को पानीपत से पांच हजार से ज्यादा किसानों ने दिल्ली कूच किया। पानीपत टोल पर सुबह 9 बजे से ही किसानों का जमावड़ा शुरू हो गया था, सवा 11 बजे भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी पानीपत टोल पहुंचे।Farmers Protest: पानीपत टोल प्लाजा पर रात भर रुकेंगे किसान, सुबह फिर से  दिल्ली की ओर शुरू होगा मार्च | live updates kisaan aandolan 2020 against  convtraversial farm bills by modi ...

इसके बाद डीएसपी संदीप गुरनाम सिंह चढ़ूनी की गाड़ी में गए और फिर चढ़ूनी की एसपी शशांक कुमार सावन से बात कराई गई। लगभग 10 मिनट फोन पर बात करने के बाद चढ़ूनी मंच पर पहुंचे, जहां किसानों को प्रोत्साहित करने के बाद शांतिपूर्वक तरीके से कूच करने के लिए कहा गया।किसान आंदोलन- 26 जनवरी पर ट्रैक्टर मार्च में शामिल होने के लिए, मेरठ से  सैकड़ो किसान रवानापानीपत में दिल्ली कूच की अगुवाई के लिए स्पेशल निहंग सिखों की सेना बुलाई गई थी, लेकिन बाद में किसान यूनियन ने फैसला लिया कि भारतीय किसान यूनियन के नेता ही पानीपत से दिल्ली कूच की अगुवाई करेंगे। इसमें सबसे पहले युवाओं की बाइक का काफिला था, जिसके पीछे खुली जीप में गुरनाम सिंह चढ़ूनी, जिला अध्यक्ष सुधीर जाखड़, प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल व अन्य किसान नेता मौजूद रहे। उनके पीछे 3 से चार सौ गाड़ियों का काफिला था। वहीं समालखा क्रॉस करने तक किसानों का काफिला 500 से ज्यादा गाड़ियों का हो गया था।किसान आंदोलन- 26 जनवरी पर ट्रैक्टर मार्च में शामिल होने के लिए, मेरठ से  सैकड़ो किसान रवानापुल के ऊपर से दिल्ली कूच पर फूल की बारिश की गई। यह फूल की बारिश पानीपत टोल प्लाजा पुल से लेकर सिवाह पुल तक की गई। पानीपत के किसान ही अपने बाग से फूल लाए थे। किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष का कहना है कि पहली बार किसान इतनी शानदार तरीके से पानीपत से रवाना हुए हैं।

गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि पानीपत के दिल्ली कूच ने इतिहास रच दिया। दिल्ली को जीतने के लिए पानीपत में तीन युद्ध हुए थे चौथा युद्ध किसान लड़ने दिल्ली जा रहे हैं। पहली बार जिले के सभी समुदाय व वर्ग के किसानों को एकजुट करने का काम किया है। जिले अनुसार पानीपत का दिल्ली कूच हरियाणा में अभी तक का सबसे बड़ा दिल्ली कूच है। उन्होंने बताया कि सरकार ने किसानों से बात करनी बंद कर दी है जबकि उनकी वही मांगें हैं।

निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार ,UP, MP के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें –  9142802566 ,   1Newstimes7@gmail.com

 

 

Related posts

भारत समेत 3 देशों के दूतावास को उड़ाने की धमकी, अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट खुरासान करेगा हमले

News Times 7

यूपी में बनी माफ‍िया की नई ल‍िस्‍ट, मुख्‍तार अंसारी और किस-किसका है नाम?

News Times 7

देश में बजट से पहले सर्वदलीय बैठक का न्योता ,30 जनवरी को सर्वदलीय बैठक की प्रधानमंत्री करेंगे अध्यक्षता

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़