News Times 7
ब्रे़किंग न्यूज़

डेरा प्रमुख राम रहीम को 48 घंटे के लिए मिली पैरोल

डेरा प्रमुख राम रहीम को 48 घंटे के लिए पैरोल मिली है. इससे पहले भी राम रहीम ने कई बार कोशिश की थी, लेकिन स्थानीय रिपोर्ट के चलते उसे पैरोल  देने से इंकार कर दिया गया था. अब उन्हें पैरोल मिल गई है.राम रहीम को इस जगह लेकर गई है पुलिस, बीमार मां से इलाज के लिए मिली है पैरोल - My Sirsa
फिलहाल, डेरा सिरसा मुखी गुरमीत राम रहीम गुरुग्राम पहुंच गया है. बताया जा रहा है कि रामरहीम गुरुग्राम के मानेसर के एक फ़ार्म हॉउस में है. जानकार के फार्म हाउस में ही राम रहीम की माँ भी है. राम रहीम की माँ का मेदांता से इलाज चल रहा है. पैरोल के दौरान राम रहीम अपनी माँ के पास ही रहेगा.

सूत्रों के अनुसार, सोमवार (17 मई) को गुरमीत राम रहीम ने सुनारिया के जेल अधीक्षक सुनील सांगवान को पैरोल के लिए आवेदन किया था. छह दिन पहले राम रहीम का स्वास्थ्य खराब होने के चलते कड़ी सुरक्षा के बीच उसे पीजीआई रोहतक में शिफ्ट किया गया था. पीजीआई के मेडिकल बोर्ड ने उसके स्वास्थ्य की जांच के बाद उसे वापस जेल भेज दिया था. अब राम रहीम ने अपनी मां के बीमार होने का हवाला देते हुए इमरजेंसी पैरोल की मांग की है.

पहले भी मिली थी एक दिन की पैरोल
पिछले साल राम रहीम को एक दिन की पैरोल दी गई थी. उसे कड़ी सुरक्षा और बहुत ही गोपनीय तरीके से गुरुग्राम के मेदांता मेडीसिटी में ले जाया गया था. पहले भी परिवार में शादी-समारोह के लिए भी पैरोल मांगी गई थी, लेकिन उस समय भी डेरा प्रमुख को राहत नहीं मिली  थी.Gurmeet Ram Rahim Singh sentencing: Dera Sacha Sauda chief gets life imprisonment for journalist murder - The Financial Express 25 अगस्त, 2017 से राम रहीम सलाखों के पीछे है. इसी दिन पंचकूला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने राम रहीम को साध्वियों से रेप के मामले में दोषी करार दिया था।

निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार ,UP, MP के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें –  9142802566 ,   1Newstimes7@gmail.com

Related posts

दिल्ली अनलॉक-कुछ और रियायतों के साथ लॉकडाउन रहेगा जारी ,बाजार, मॉल ऑड-ईवन आधार पर खुलेंगे।

News Times 7

दिल्ली सरकार की महत्वकांक्षी योजना राशन की डोरस्टेप डिलीवरी पर केंद्र सरकार ने लगाई रोक

News Times 7

डाक्टरों का कमाल, गर्भ के अंदर 90 सेकंड में कर दी भ्रूण की हार्ट की सर्जरी

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़