News Times 7
कोरोनाब्रे़किंग न्यूज़

भोपाल के पीपुल्स मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन सप्लाई का प्रेशर कम होने से10 की मौत

भोपाल के पीपुल्स मेडिकल कॉलेज में सोमवार सुबह 5 से 7 बजे के बीच 10 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। ये सभी डी ब्लॉक के कोविड वार्ड में भर्ती थे। अलसुबह अचानक ऑक्सीजन सप्लाई का प्रेशर कम हुआ और आईसीयू में भर्ती मरीजों को घबराहट होने लगी। इसे देख वार्ड का नर्सिंग स्टाफ चीखने-चिल्लाने लगा।MP Corona News: ऑक्सीजन कम होने से 10 से 12 मरीजों की मौत, अस्पताल का इनकार । deadly coronavirus 12 people died of lack of oxygen in peoples hospital in Bhopal अफरा-तफरी मच गई। कुछ नर्साें ने अपने परिचित मरीजों के परिजन को सूचना दी तो वे दौड़ते-भागते कोविड डी-ब्लॉक के चैनल गेट पर आ गए। यहां ताला लगा था। वे चिल्लाए कि ऑक्सीजन खत्म हो गई है, हमें भीतर जाने दो।महाराष्ट्र में तेजी से कम हो रहे ICU और ऑक्सीजन बेड, सरकार ने जनता से की यह अपील - Your Feeds

उन्हें देखकर गेट पर मौजूद गार्ड घबराकर अंदर भाग गया। कुछ परिजन अपनों की जान बचाने के लिए इमरजेंसी में रखे छोटे सिलेंडर उठा लाए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। कुछ मरीज दम तोड़ चुके थे। इसके बाद परिजन ने हंगामा शुरू कर दिया। इन्हें रोकने पुलिस तैनात करनी पड़ी। पड़ताल में घटना की बड़ी वजह पता चली। वो ये कि जब ऑक्सीजन प्रेशर डाउन हुआ, तब पीपुल्स प्रबंधन ने तुरंत इसकी सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को नहीं दी। प्रशासन को जब सूचना मिली, तब उसने जंबो सिलेंडर अस्पताल पहुंचाए और प्रेशर मेंटेन कराया।केंद्र ने दिल्ली अस्पताल में दिए DRDO के 250 वेंटिलेटर - India TV Hindi News

यदि और देर हो जाती तो वार्ड में मौजूद 40 अन्य मरीजों की जान चली जाती। फिलहाल मामले में पीपुल्स मैनेजमेंट का कहना है कि सोशल मीडिया पर ऑक्सीजन की कमी से मौत की झूठी खबरें चल रही हैं। सप्लाई कुछ देर के लिए कम हुई थी, लेकिन थोड़ी देर में ठीक कर ली गई थी। India Coronavirus Second Wave: Lack Of Oxygen Supply, Covid Beds And Cremation Facilities Making Covid 2nd Wave More Dangerous - कोरोना वायरस की दूसरी लहर: बेड, ऑक्सिजन और अंत्येष्टि... कोरोना के कहरदूसरी ओर, पीपुल्स हॉस्पिटल से दिनभर एक-एक कर शव निकलते रहे। जब मीडियाकर्मी वहां पहुंचे, तो कुछ देर के लिए शवों को निकालने का काम रोक दिया गया। यहां से 10 शव सुभाषनगर विश्राम घाट पहुंचे। बता दें कि प्रदेश में बीते 13 दिन में 56 मरीज ऑक्सीजन की कमी से दम तोड़ चुके हैं।

निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार ,UP, MP के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें –  9142802566 ,   1Newstimes7@gmail.com

Related posts

दिल्ली की आबकारी नीति में एडी के निशाने पर आए मनीष स‍िसोद‍िया को फिर नहीं मिली राहत, जमानत याचिका पर अब 24 मार्च को होगी सुनवाई

News Times 7

ISC Class 12 history exam 2020 analysis: What students said after the paper

Admin

अंतिम विदाई,दी जा रही प्रणब मुखर्जी को

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़