News Times 7
कोरोनाब्रे़किंग न्यूज़

हर दिन बिगड़ते जा रहे हैं देश में हालात -संक्रमण का नया रिकॉर्ड 24 घंटे के अंदर देश में 1 लाख 31 हजार 878 लोग संक्रमित

रोज संक्रमण के मामलों का नया रिकॉर्ड बन रहा है। पिछले 24 घंटे के अंदर देश में 1 लाख 31 हजार 878 लोग संक्रमित पाए गए। पिछले साल वायरस के शुरू होने से लेकर अब तक एक दिन के अंदर मिले मरीजों की ये संख्या सबसे अधिक है। इसके पहले बुधवार को देश में सबसे ज्यादा 1 लाख 26 हजार 276 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।Coronavirus: देश में 24 घंटे में कोरोना के मिले 15223 हजार नए मरीज, 151  लोगों की मौत| coronavirus outbreak in india more than 15 thousand covid  infected 151 death in 24 hours 21 january

गुरुवार को रिकवर होने वालों का आंकड़ा 61 हजार 829 रहा। संक्रमण के चलते मरने वालों की 802 रही। 17 अक्टूबर के बाद ये पहली बार है जब एक दिन के अंदर 800 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। 17 अक्टूबर को 1032 मरीजों ने जान गंवा दी थी।

अब हर 100 लोगों में 9 संक्रमित मिल रहे
देश में मरीजों के मिलने की रफ्तार भी बढ़कर 9.21% हो गई है। मतलब अब हर 100 लोग में 9 कोरोना से संक्रमित पाए जा रहे हैं। तीन हफ्ते पहले यानी 11 से 17 मार्च के बीच मरीजों के मिलने की रफ्तार 3.11%, 18 से 24 मार्च के बीच 4.46% और 25 से 31 मार्च के बीच 6.04% की रफ्तार से देश में कोरोना मरीज बढ़ रहे थे।दिल्ली में अब भीड़भाड़ वाले इलाकों में कोरोना टेस्ट करवाएगी केजरीवाल सरकार  - Delhi Government to Conduct Covid Test in Crowded Markets - AajTak

Advertisement

अमेरिका की राह पर भारत, पहले केस कम हुए फिर अचानक बढ़ने लगे
कोरोना केस के मामले में भारत भी अब अमेरिका की राह पर है। अमेरिका में भी पिछले साल अगस्त और सितंबर में मामले काफी तेजी से घटने लगे थे, फिर अचानक अक्टूबर से इसमें इजाफा शुरू हो गया और दिसंबर में एक महीने के अंदर रिकॉर्ड 63.45 लाख मरीज मिले।
अमेरिका में कोरोना का पहला पीक 24 जुलाई को आया था, तब यहां एक दिन के अंदर सबसे ज्यादा 80 हजार मामले सामने आए थे, लेकिन दूसरी पीक में ये सारे रिकॉर्ड टूट गए। 7 नवंबर से ही यहां हर दिन एक लाख से ज्यादा मरीजों की पहचान होने लगी। 8 जनवरी को रिकॉर्ड 3 लाख 9 हजार से ज्यादा लोग यहां संक्रमित पाए गए।कोविड-19 संक्रमण में आई कमी, 24 घंटे में 40 हजार मामलेभारत में भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। यहां दिसंबर, जनवरी और फरवरी तक काफी कम केस आए लेकिन मार्च से अचानक इसमें जबरदस्त बढ़ोतरी शुरू हो गई। अब हर दिन एक लाख से ज्यादा मरीज बढ़ रहे हैं। भारत में कोरोना के पहले पीक में एक दिन के अंदर सबसे ज्यादा 97 हजार लोग संक्रमित मिले थे। आंकड़े बता रहे हैं कि अगर इस बार जल्दी ही संक्रमण की रफ्तार पर लगाम नहीं लगता है तो हालात अमेरिका से भी ज्यादा खराब हो जाएंगे।कोरोना मरीज की अचानक क्यों हो रही है मौत? डाक्टरों ने बताई वजह -  doctors-gave-reason-why-corona-patient-is-dying-suddenly - Nari Punjab  Kesari

कोरोना अपडेट्स

  • राजधानी दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल के 37 डॉक्टर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन सभी डॉक्टरों को टीका लग चुका है। इनमें 32 डॉक्टर होम क्वारैंटाइन हैं, जबकि 5 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  • कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए AIIMS दिल्ली में 10 अप्रैल यानी शनिवार से विभिन्न ऑपरेशन थिएटरों में केवल इमरजेंसी सर्जरी ही की जाएगी।
  • केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओमान चांडी की कोरोना रिपोर्ट गुरुवार को पॉजिटिव आई है।बंगाल में 48 घण्टे में कोरोना से 15 और मरे, 127 नए मामले | Sanmarg
  • दिल्ली में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के 7,437 केस सामने आए हैं। 42 लोगों की मौत हुई है। नए आंकड़ें सामने आने के बाद दिल्ली में एक्टिव केस की संख्या 23,181 हो गई है। यहां अब तक 6,98,005 लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। मुंबई में गुरुवार को कोरोना के 8,938 केस सामने आए हैं। 23 लोगों की मौत हुई है, वहीं 4,503 मरीज रिकवर भी हुए हैं। यहां अब तक कोरोना के 4,91,698 केस आ चुके हैं। इनमें से 3,92,514 मरीज रिकवर हो गए, जबकि 11,874 की मौत हो गई। यहां 86,279 एक्टिव केस हैं।बंगाल में कोरोना का आया तूफान, एक दिन में आये 100 से अधिक मामले | Sanmarg
  • उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामलों में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है। इसके चलते राज्य सरकार ने राजधानी लखनऊ समेत 5 जिलों में नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया है। इसमें लखनऊ के अलावा प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर और नोएडा शामिल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हालात का जायजा लेने के लिए इन जिलों में औचक निरीक्षण करने की बात भी कही है।COVID-19 BREAKING: गौतमबुद्ध नगर पर कहर बनकर टूटा कोरोना, 2 लोगों की मौत,  167 लोग और संक्रमित
  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) रूड़की में कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को भी इंस्टीट्यूट के हॉस्टल में रहने वाले 29 स्टूडेंट्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए। अब तक इंस्टीट्यूट के 89 स्टूडेंट्स संक्रमित हो चुके हैं। इंस्टीट्यूट एडमिनिस्ट्रेशन ने बिगड़ते हालात को देखते हुए संस्थान के कोटले भवन, कस्तूरबा भवन, विज्ञान कुंज, सरोजिनी भवन और गोविद भवन को कंटेनमेंट जोन बना दिया है। हॉस्टल में रहने वाले बाकी छात्रों की जांच भी हो रही है।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज भी ले ली। एम्स नई दिल्ली में गुरुवार सुबह उन्होंने कोवैक्सिन की दूसरी डोज लगवाई। पहली डोज उन्होंने 1 मार्च को लगवाई थी। सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए उन्होंने अन्य लोगों से भी वैक्सीन लगवाने की अपील की। लिखा, ‘वैक्सीनेशन उन चंद तरीकों में से एक है जिसके जरिए कोरोना को हराया जा सकता है। इसलिए अगर आप वैक्सीन लगवाने की एलिजिबिलिटी पूरी करते हैं तो तुरंत लगवा लें।’कोरोना : पिछले 24 घंटे में आए 28701 नए मामले, 500 लोगों की गई जान
  • डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (DST) के सेक्रेटरी और देश के बड़े वैज्ञानिकों में शुमार प्रो. आशुतोष शर्मा ने कहा है कि कोरोना के इस फेज की रफ्तार पहले की अपेक्षा काफी अधिक है। मतलब इस फेज में ज्यादा तेजी से लोगों के बीच संक्रमण फैलेगा। इसे रोकने के लिए केवल बड़े पैमाने पर वैक्सीनेशन ही कारगर साबित होगी। देश की ज्यादातर आबादी के बीच वैक्सीनेशन के बाद संक्रमण का असर कम होने लगेगा।देश में 24 घंटे में मिले कोरोना के 15968 नए केस, सिर्फ 2 राज्यों में 50 हजार  से ज्यादा मरीज |  coronavirus-outbreak-in-india-more-than-15-thousand-covid-infected-202-death-in- 24-hours-13 ...
  • कनार्टक के CM बीएस येदियुरप्पा ने बेंगलुरु, मैसूर, मैंगलोर, कलबुर्गी, बीदर, तुमकुरु, उडुपी और मणिपाल में 10 से 20 अप्रैल के बीच नाइट कर्फ्यू की घोषणा की है।

    प्रमुख राज्यों के हाल…

    Advertisement

    1. महाराष्ट्र
    यहां गुरुवार को 56,286 नए मरीज मिले। 36,130 मरीज ठीक हुए और 376 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 32.29 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 26.49 लाख लोग ठीक हुए हैं, जबकि 57,028 की मौत हुई है। यहां फिलहाल करीब 5.21 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।Religious places, salons, hotel restaurants, schools and colleges will not  open in Nagpur yet | नागपुर में अभी नहीं खुलेंगे धार्मिक स्थल, सैलून, होटल  रेस्टोरेंट, स्कूल और कॉलेज ...

    2. दिल्ली
    यहां गुरुवार को 7,437 नए केस आए। 3,363 मरीज ठीक हुए और 42 संक्रमितों की मौत हुई। यहां अब तक 6.98 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। 6.98 लाख ठीक हुए हैं और 11,175 ने जान गंवाई है। अभी 23,181 का इलाज चल रहा है।COVID-19 in India: देश में 24 घंटे में आए 18,177 नए कोरोना केस, 217 मरीजों  की हुई मौत - covid-19 in india india witnessed 18,177 news corona case and  217 death in past 24 hours

    3. मध्य प्रदेश
    राज्य में गुरुवार को 4,324 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए, 2296 लोग रिकवर हुए और 27 की मौत हो गई। अब तक यहां 3 लाख 22 हजार 338 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 90 हजार 165 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4113 की मौत हो गई। अभी 28 हजार 60 मरीजों का इलाज चल रहा है।Lockdown to be extended in Mumbai-Pune, parts of Nagpur, eased in other  areas

    Advertisement

    4. गुजरात
    यहां गुरुवार को 4,021 नए कोरोना मरीज मिले। 2,197 मरीज ठीक हुए, जबकि 35 की मौत हुई। राज्य में अब तक 3.32 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 3.07 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 4,655 मरीजों की मौत हुई है और फिलहाल 20,473 लोगों का इलाज चल रहा है।One year since Covid-19 lockdown: India still recovering from unemployment  blow | Deccan Herald

    5. पंजाब
    यहां गुरुवार को 3,119 नए मरीज मिले। 2,480 ठीक हुए, जबकि 56 की मौत हुई। राज्य में अब तक 2.63 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.29 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 7,334 की मौत हुई है। फिलहाल 26,389 लोगों का इलाज चल रहा है।Welcome Pioneeralliance News | Hindi news portal in lucknow | News portal |  Lucknow news portal|

    6. राजस्थान
    राज्य में गुरुवार को 3,526 लोग संक्रमित पाए गए। 520 लोग रिकवर हुए और 20 की मौत हो गई। अब तक यहां 3 लाख 50 हजार 317 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3 लाख 26 हजार 299 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 2886 की मौत हो गई। 21 हजार 132 मरीज ऐसे हैं जिनका अभी इलाज चल रहा है।Corona Update: दैनिक मामलों में दूसरे पायदान पर पहुंचा भारत

    Advertisement

    7. छत्तीसगढ़
    राज्य में लगातार दूसरे दिन 10 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए। महाराष्ट्र के बाद छत्तीसगढ़ दूसरा ऐसा राज्य है, जहां एक दिन के अंदर एकसाथ इतने मरीज सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे के अंदर यहां 10 हजार 652 लोग संक्रमित पाए गए। 1316 लोग रिकवर हुए और 94 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 4 लाख 7 हजार 231 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3 लाख 34 हजार 543 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4563 मरीजों की जान चली गई। 68 हजार 125 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।Corona Cases in India: देश में डराने लगा कोरोना, 24 घंटे में 1 लाख से  ज्यादा संक्रमित मिले - lifeberrys.com हिंदी

    8. उत्तर प्रदेश
    राज्य में गुरुवार को रिकॉर्ड 8,474 मरीज मिले। 1084 लोग रिकवर हुए और 39 की मौत हो गई। अब तक यहां 6 लाख 54 हजार 404 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6 लाख 6 हजार 63 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9003 मरीजों की मौत हो गई। 39 हजार 338 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

    निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार ,UP, MP के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
    बायोडाटा वाट्सऐप करें –  9142802566 ,   1Newstimes7@gmail.com
Advertisement
Advertisement

Related posts

सामान्य वर्ग में आने वाले भूमिहार, ब्राह्मण, राजपूत और कायस्थ जाति के लोगों ने इस जनगणना पर खड़े किए सवाल

News Times 7

हो जाईये सचेत अगर खुले मे जलाया कूड़ा कचरा तो देने पड़ जाएंगे 5से 25हजार का जुर्माना

News Times 7

यूपी में मदरसे की गिनती बनी सियासत का अखाड़ा,मदरसों को देना होगा यूपी सरकार के 12 सवालों का जवाब

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़