News Times 7
टॉप न्यूज़ब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

बिहार विधानसभा से लोक जनशक्ति पार्टी का खेला खत्म , चिराग के इकलौते विधायक राजकुमार सिंह नीतीश कुमार के साथ

बिहार विधानसभा से लोक जनशक्ति पार्टी का खेला खत्म , चिराग के इकलौते विधायक राजकुमार सिंह नीतीश कुमार के साथ हो गए। उन्होंने जेडीयू की सदस्यता ले ली। मटिहानी से राजकुमार सिंह चुनाव जीते थे।Big Breaking: बिहार में लोजपा खत्म, अकेले जीते विधायक राजकुमार सिंह जेडीयू  में हो गए शामिल - Live Cities

बिहार विधानसभा से ‘चिराग’ का सफाया
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चिराग पासवान का बड़ा झटका दिया। चिराग पासवान की पार्टी के इकलौते विधायक राजकुमार सिंह जेडीयू में शामिल हो गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विधायक राज कुमार सिंह ने विधानसभा में एलजेपी का जेडीयू में विलय कराने का फैसला लिया। इस बाबत उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा से खुद मुलाकात की और अपनी मांग रखी।bihar politics ljp mla rajkumar singh joins jdu meets cm nitish kumar  chirag paswan troubles increased - अब क्या करेंगे चिराग पासवान? LJP के  इकलौते विधायक राजकुमार सिंह जेडीयू में शामिल ...

जेडीयू में शामिल हो गए राजकुमार सिंह
राजकुमार सिंह की मांग के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने जेडीयू में शामिल होने की अनुमति दे दी। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार, मंत्री अशोक चौधरी, विजय चौधरी, सांसद ललन सिंह मौजूदगी में राजकुमार सिंह ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसके पहले बीएसपी के इकलौते विधायक जमा खान ने भी पार्टी का जेडीयू में विलय किया था और मंत्री बने थे।Kashish News

कारण बताओ नोटिस से थे नाराज
दरअसल विधायक राजकुमार सिंह एलजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अब्दुल खलिक के कारण बताओ नोटिस दिए जाने से नाराज चल रहे थे। बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान राजकुमार सिंह ने जेडीयू उम्मीदवार का समर्थन किया था। इसके बाद एलजेपी के राष्ट्रीय महासचिव ने प्रेस के जरिए उन्हें कारण बताओ नोटिस थमा दिया। राजकुमार सिंह का कहना था कि पार्टी की तरफ से चुनाव को लेकर कोई निर्देश नहीं दिया गया था। स्पीकर के चुनाव के समय एनडीए के पक्ष में मतदान करने को कहा गया था। इसलिए उन्होंने उपाध्यक्ष पद के लिए भी एनडीए को ही वोट किया।Bihar News: चिराग पासवान को लग सकता है एक और झटका! LJP के इकलौत विधायक ने  जेडीयू के पक्ष में दिया वोट| LJP MLA Rajkumar Singh voted for JDU candidate  for Assembly

मिल सकता है राज्यमंत्री का दर्जा
चुनाव जीतने के बाद से ही राजकुमार सिंह पर जेडीयू डोरे डाल रही थी। जेडीयू की तरफ से मंत्री अशोक चौधरी और मुंगेर के सांसद राजीव रंजन सिंह उनके संपर्क में थे। राजकुमार सिंह को फिलहाल जेडीयू पार्टी के संगठन में अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है। उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा भी दिए जाने की बात कही जा रही है।

निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार ,UP, MP के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें -9142802566 , 1Newstimes7@gmail.com

Related posts

100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार उड़ता है रसिया की यह शिकारी पक्षी, कभी छूटते नहीं है पंजे में फंसे शिकार

News Times 7

हैदराबाद हादसे में जिन्दा जले बिहार के 11 मजदूरों का शव आज पटना पंहुचा

News Times 7

शंघाई सहयोग संगठन के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने के बाद ईरानी विदेश मंत्री के साथ करेंगे बैठक -विदेश मंत्री एस जयशंकर

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़