News Times 7
इतिहास

जलियांवाला बाग हत्याकांड -आज के दिन लंदन में लिया 19 साल पुराने हत्याकांड का बदला,

 13 अप्रैल 1919 को बैसाखी के दिन रौलेट एक्ट के विरोध में सभा कर रहे हजारों लोगों पर जनरल डायर ने गोलियां बरसवाईं थी।इस गोलीकांड में एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। इसमें महिला, पुरुष और बच्चे सभी शामिल थे। 1,200 से ज्यादा लोग घायल भी हुए। सैकड़ों महिलाओं, बूढ़ों और बच्चों ने जान बचाने के लिए वहां बने एक कुएं में छलांग लगा दी, जलियांवाला बाग हत्याकांड कब और क्यों हुआ?जिसमें उनकी मौत हो गई। इस घटना ने शहीद उधम सिंह के मन में गुस्सा भर दिया था। वो अपनी पढ़ाई बीच में छोड़कर आजादी की लड़ाई में कूद पड़े। जनरल डायर को मारना उन्होंने अपना खास मकसद बना लिया था।13 मार्च 1940 यानी 81 साल पहले आज ही के दिन लंदन में ईस्ट इंडिया एसोसिएशन और ‘रॉयल सेंट्रल एशियन सोसायटी’ की ‘कॉक्सटन हॉल’ में बैठक थी। बैठक में अंग्रेज अफसर जनरल माइकल ओ डायर भी मौजूद था। डायर ने अपना भाषण दिया और अपनी सीट की तरफ लौटने लगा। तभी बैठक में मौजूद एक शख्स ने अपनी किताब में छुपाई रिवॉल्वर निकाली और डायर पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। डायर की मौके पर ही मौत हो गई।जलियांवाला बाग हत्याकांड: इतिहास में दर्ज इस नरसंहार के आज 101 साल हुए पूरे

गोलियां बरसाने वाले थे उधम सिंह। उधम सिंह को वहीं पकड़ लिया गया। मुकदमा चला और 31 जुलाई 1940 को उन्हें फांसी दे दी गई, लेकिन उधम सिंह ने 19 साल पुराने हत्याकांड का बदला ले लिया था। इसके लिए वो छह साल से लंदन में रह रहे थे। ये बदला था जलियांवाला बाग हत्याकांड का।

देश-दुनिया में 13 मार्च को इन घटनाओं के लिए भी याद किया जाता हैः

2013: ब्यूनस आयर्स के आर्कबिशप जॉर्ज मारियो बर्गोग्लियो रोमन कैथोलिक चर्च के पोप बनाए गए। उन्हें पोप फ्रांसिस नाम मिला। उन्होंने पोप बेनेडिक 16वें की जगह ली।

2004: सितार वादक विलायत खान का निधन हुआ।

1997: मदर टेरेसा की उत्तराधिकारी के रूप में सिस्टर निर्मला को मिशनरीज ऑफ चैरिटी के सुपीरियर जनरल के पद पर चुना गया।जलियांवाला बाग हत्याकांड: 21 साल बाद उधम सिंह ने जनरल डायर को मारकर लिया था  बदला - jallianwala bagh massacre udham singh take revenge story - AajTak

1992: तुर्की में आए भूकंप से करीब 500 लोगों की मौत हो गई और हजारों लोग बेघर हो गए।

1980: कांग्रेस नेता संजय गांधी के बेटे वरुण गांधी का जन्म हुआ। वरुण इस वक्त पीलीभीत से भाजपा सांसद हैं। वरुण की मां मेनका गांधी सुल्तानपुर से भाजपा की सांसद हैं।

1963: खेलों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पहली बार अर्जुन पुरस्कार प्रदान करने का ऐलान किया गया।जलियांवाला बाग हत्याकांड : जरा याद करो कुर्बानी | Jallianwala Bagh Massacre  History in Hindi - YouTube

1961: ब्रिटेन की दो महिला और तीन पुरुष अधिकारियों पर रूस के लिए जासूसी करने का आरोप लगा।

1956: न्यूजीलैंड ने टेस्ट क्रिकेट खेलने का दर्जा मिलने के 26 साल बाद अपनी पहली जीत हासिल की। 22 हार और 22 ड्रॉ के बाद उसे ये जीत मिली थी। इस मैच में न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 190 रन से हराया था।

1938: ऑस्ट्रिया और जर्मनी के बीच दि अंश्चलेस नाम के पॉलिटिकल यूनियन की घोषणा हुई।उधम सिंह ने जालियाँवाला बाग हत्याकांड के उत्तरदायी जनरल डायर को लन्दन में  जाकर गोली मारी - YouTube

1925: अमेरिकी राज्य टेनेसी की विधायिका ने राज्य के पब्लिक स्कूलों में चॉर्ल्स डार्विन की थ्योरी ऑफ इवोल्यूशन को पढ़ाने पर बैन लगाने का बिल पास किया। बाद में एक हाई-स्कूल टीचर कानून तोड़ने का दोषी भी ठहराया गया।

1913: हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की प्रख्यात गायिका गंगूबाई हंगल का कर्नाटक के धारवाड़ में जन्म हुआ।

1881: रूस के जार एलेक्जेंडर-II की सेंट पीटर्सबर्ग में हत्या कर दी गई।

1800: मराठा साम्राज्य को अपनी योग्यता से एक बार फिर शिखर पर पहुंचाने वाले राजनेता नाना फडणवीस का निधन।

781: खगोलशास्त्री विलियम हर्शेल ने अरुण यानी यूरेनस ग्रह का पता लगाया।

निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें -9142802566

Related posts

एक दिन की मुख्यमंत्री उत्तराखंड की सृष्टि गोस्वामी को बनाया गया

News Times 7

धनतेरस क्यों मनाते हैं, पढ़ें पवित्र और पौराणिक कथा…

News Times 7

एकता दिवस की परेड मे शामिल प्रधानमंत्री मोदी, सरदार को दी श्रधांजलि

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़