News Times 7
बड़ी-खबर

टाइम्स नाऊ-सी वोटर ने ऑपिनियन पोल जारी,बंगाल में ममता बनर्जी की सत्ता में तीसरी बार वापसी तय

विधानसभा चुनाव से पहले टाइम्स नाऊ-सी वोटर ने ऑपिनियन पोल जारी किया है। इसके मुताबिक, बंगाल में ममता बनर्जी की सत्ता में तीसरी बार वापसी तय है। यहां भाजपा को सीटों के नजरिए से बड़ा फायदा होता दिख रहा है। वहीं, असम में भाजपा फिर से सरकार बनाने जा रही है। यहां भाजपा को कुछ सीटों का नुकसान जरूर हो रहा है।बंगाल में TMC, असम में भाजपा की वापसी; केरल में बच जाएगा वाम का किला,  तमिलनाडु में कांग्रेस गठबंधन तो पुडुचेरी में होगी NDA की सरकार

तमिलनाडु में DMK-कांग्रेस गठबंधन सत्ताधारी AIADMK-भाजपा गठबंधन भारी पड़ता दिख रहा है। केरल में सत्ताधारी LDF की सरकार अपना लाल किला बचाती हुई दिख रही है। वहीं, पुडुचेरी में कांग्रेस-DMK गठबंधन को नुकसान होता दिख रहा है। यहां भाजपा गठबंधन की सरकार बनने की संभावना है।

बंगाल: TMC को 57 सीटों का नुकसान, भाजपा को 104 सीटों का फायदा
बंगाल में ममता बनजी की पार्टी TMC को 154 सीटें मिल सकती हैं, जबकि भाजपा को 107 सीटें मिलने का अनुमान है। 2016 में टीएमसी को 211 सीटें मिली थीं, वहीं भाजपा को सिर्फ 3 सीटें मिली थीं। इसका मतलब की TMC की सत्ता में वापसी हो रही है, लेकिन उसे पहले की तुलना में 57 सीटों का नुकसान हो रहा है। वहीं भाजपा को 104 सीटों का फायदा हो रहा है। कांग्रेस और लेफ्ट गठबंधन को सिर्फ 33 सीटें मिलने का अनुमान है। TMC को 42.2%, भाजपा को 37.5%, कांग्रेस+लेफ्ट को 14.8% वोट मिलने का अनुमान है।West Bengal: TMC Government Re-forming In Assembly Elections - पश्चिम बंगाल  में दोबारा बन रही TMC की सरकार, BJP की सीटों का आंकड़ा 100 के पार | Patrika  News

असम: भाजपा की वापसी, लेेकिन सीटों का नुकसान
सर्वे के मुताबिक असम में भाजपा फिर से सरकार बनाएगी। असम में NDA गठबंधन को 126 में 67 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस नीत UPA गठबंधन को 57 सीट मिल सकती है। दो सीट अन्य के खाते में जा सकती है। साल 2016 में भाजपा को 74 सीटें मिली थीं। वहीं कांग्रेस गठबंधन के खाते में 39 तो अन्य को 13 सीटें मिली थीं। 126 सदस्यीय असम विधानसभा में बहुमत के लिए 64 सीटें चाहिए।TMC और वाम उम्मीदवारों ने की बंगाल चुनाव के लिए प्रचार अभियान की शुरुआत

केरल: LDF अपना गढ़ बचा लेगी, भाजपा को सिर्फ एक सीट
सर्वे के अनुसार केरल में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) के फिर से वापसी की संभावना है। पार्टी 140 सीटों में से 82 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। वहीं यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) 56 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है, जबकि भाजपा को केवल एक सीट मिलती दिख रही है। 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान, कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ ने शानदार जीत दर्ज की। पार्टी ने 20 सीटों में से 19 पर जीत दर्ज की और 47.48% वोट प्रतिशत हासिल किया। वहीं वाम मार्चा केवल एक सीट जीत पाने में सफल रहा और 36.29% वोट मिला था।BJP blames TMC after local leader hacked to death in West Bengal | News24

 

तमिलनाडु: DMK-कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनेगी
सर्वे के अनुसार तमिलनाडु में सत्ता में परिवर्तन होता दिख रहा है। यहां AIADMK-भाजपा गठबंधन को सिर्फ 65 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं DMK के नेतृत्व वाले यूपीए गठबंधन को 158 सीटों पर जीत मिल सकती है। 2016 में AIADMK-भाजपा गठबंधन को 136 सीटें मिली थीं। यूपीए को 43.2% जबकि एनडीए को 32.1% वोट मिलने का अनुमान है।

पुडुचेरी: कांग्रेस को नुकसान, भाजपा को बहुमत
वहीं, पुडुचेरी में NDA सरकार बनाने की ओर है। सर्वे के मुताबिक 30 विधानसभा सीटों में से उसे 16 से 20 सीटें मिल सकती हैं। यूपीए को सिर्फ 12 सीटें मिलने का अनुमान है।

Related posts

पंजाब के कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा की गिरफ्तारी से नाराज हुई कांग्रेस, कांग्रेस-AAP में बढ़ी तकरार

News Times 7

फिर बढ़ा कोरोना का खतरा ,130 दिन बाद एक दिन में मिले 18 हजार से ज्यादा नए मरीज

News Times 7

BSNL खोलेगी नौकरी का पिटारा 11705 पदों पर जल्दी ही होंगी भर्तियां

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़